24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में Yellow Alert जारी

Uttar Pradesh Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि और क्या कहती है मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 17 Dec 2024, 9:03 AM IST

UP Weather Update

IMD Alert: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ रात के साथ-साथ दिन में भी तापमान गिरने लगा है तो दूसरी तरफ शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस उरई में रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में रात्रि के तापमान वाराणसी, मुरादाबाद और झांसी मंडल में सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस); अयोध्या, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, लखनऊ में सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) तथा शेष मंडलों में सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहे। आइए देखते हैं 17 दिसंबर की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है…

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है।

32 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

किस शहर में कितना रहेगा तापमान?

अयोध्या-25°-7°

बरेली-23°-7°

सीतापुर-25°-7°

हरदोई-25°-6°

मेरठ-23°-6°

संभल-23°-7°

बहराइच-25°-7°

बलिया-26°-8°

मऊ- 26°-8°

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग