ग्रेटर नोएडा

Seema Haider And Sachin: सीमा हैदर- सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट

Seema Haider And Sachin: सीमा हैदर के पाकिस्तान पति गुलाम हैदर के वकील ने गुरुवार को सूरजपुर कोर्ट में सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दायर की है। इस पर अदालत ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 8:19 PM IST
Seema Haider Sachin problems may increase court seeks report from Jewar police station
Seema Haider And Sachin

Seema Haider And Sachin: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सीमा के पाकिस्तान पति गुलाम हैदर के वकील ने गुरुवार को सूरजपुर कोर्ट में सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दायर की है। अदालत ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

गुलाम हैदर के वकील ने 20 के करीब धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। खास बात यह है कि सीमा और सचिन की शादी को गुलाम हैदर ने एक छलावा बताया है।

गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और सचिन को भेजी थी तीन करोड़ रुपये की नोटिस
इससे पहले, गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और सचिन को तीन करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इसके अलावा सीमा और सचिन के वकील डॉ. ए.पी. सिंह को भी पांच करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की ओर से वकील मोमिन मलिक ने तीनों को करोड़ों के नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर माफी मांगने की मांग की है। जुर्माना जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की भी चेतावनी दी है।

बता दें कि, पाकिस्तान से बच्चों के साथ सीमा हैदर अपने प्रेमी से मिलने भारत के ग्रेटर नोएडा आई थी। उसने यहां पर सचिन मीणा से शादी कर ली। सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने हरियाणा के पानीपत के सीनियर एडवोकेट मोमिन मलिक को अपना वकील नियुक्त किया है।

Updated on:
28 Mar 2024, 8:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह