ग्रेटर नोएडा

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में अब इन गेम्स की मिलेगी कोचिंग

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का क्रिकेट ग्राउंड अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड है
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 7:54 AM IST
greater noida

ग्रेटर नोएडा. शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का क्रिकेट ग्राउंड अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड को इंटरनेशनल तर्ज पर तैयार किया गया है। यहीं वजह है कि इस क्रिकेट ग्राउंड पर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन हो चुका है। कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ अन्य गेम्स की ट्रेनिंग भी प्लेयर्स ले सकते है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, शूटिंग, तलवारबाजी, बैडमिंटन, स्केटिंग आदि गेम्स की सुविधा मौजूद है। अफसरों की माने तो इन गेम्स की इंटरनेशनल कोचिंग प्लेयर्स को दी जा रही है।

जल्द ही कॉप्लेक्स में अन्य गेम्स की सुविधा भी कोचिंग प्लेयर्स को मिलनी शुरू हो जाएगी। अफसरों की माने तो कॉम्प्लेक्स में टेबल टेनिस, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस सेंट्रल कोर्ट, एथलेटिक्स और जॉगिंग ट्रैक की सुविधा मौजूद है। वहीं क्लब एरिया को भी पूरी तरह बनकर तैयार कर दिया गया है। क्लब एरिया में प्लेयर्स, कोच व अन्य आॅफिसर्स के लिए रुम, फूड आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्विमिंग पूल भी तैयार है। अफसरों की माने तो जल्द ही कॉप्लेक्स में अन्य गेम्स की कोचिंग प्लेयर्स को देने की तैयारी की जा रही है। यहां स्विमिंग का भी लुफ्त प्लेयर्स उठा सकते है।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉप्लेक्स में इंटरनेशनल क्रिकेटर आरपी सिंह की क्रिकेट अकैडमी मौजूद है। इसके अलावा फूटबॉल, इंडोर हॉल, बोलिंग एले, बॉस्केटबॉल आदि की कोचिंग प्लेयर्स को दी जा रही है। बास्केटबॉल की बारीकियां भी गोपीचंद पुलेला दे रहे है। गोपी चंद पुलेला अर्जुन आवार्ड से सम्मानित है। अथॉरिटी अफसरों ने बताया कि इच्छूक प्लेयर्स टेबिल टेनिस, स्क्वैश आदि गेम्स के लिए अॅप्लाई कर सकते है। वहीं शहीद विजय सिंह कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड पिछले कई साल से अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में यह काम करने पर कटेगी अफसरों की सैलरी

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी