ग्रेटर नोएडा

बहन को भगाने के शक में सनकी युवक ने कर दिया छात्रा के साथ यह कांड

युवक की बहन किसी के साथ हो गई थी फरार
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 10:54 AM IST
rape
बहन को भगाने के शक में सनकी युवक ने कर दिया छात्रा के साथ यह कांड

ग्रेटर नोएडा. एक युवक की बहन किसी के साथ में फरार हो गई थी। युवक को पड़ोस में रहने वाली एक बीए की छ़ात्रा पर भगाने का शक है। शक के चलते उसने बीए की छात्रा के साथ में चाकू की नोंक पर रेप कर डाला। घटना कासना कोतवाली एरिया के साइट-5 की है। छात्रा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। छात्रा का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, कासना कोतवाली के साइट-5 एरिया में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा परिवार के साथ रहती है। छात्रा की माने तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती किसी के साथ भाग गई थी। तभी से उसके भाई को छात्रा पर शक है कि उसने ही किसी युवक के साथ में बहन को भगाया है। तभी से वह दुश्मिनी मान रहा है।

छात्रा ने बताया कि सोमवार को उसके परिवार के लोग बाहर काम से गए हुए थे। उसी दौरान आरोपी चाकू लेकर उसके घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो छ़ात्रा ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने जबरदस्ती दरवाजा खुलवा लिया। घर में घुसने के बाद उसने छात्रा को चाकू की नोंक पर ले लिया और कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर उसने रेप किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई। इस दौरान छात्रा चाकू लगने से घायल हो गई।

छात्रा ने मामले की तहरीर एडब्ल्यूएचओ पुलिस चौकी इंजार्च को दी है। छात्रा का आरोप है कि पुलिस ने कपड़े लेकर बगैर मेडिकल कराए ही वापस भेज दिया। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं एडब्ल्यूएचओ पुलिस चौकी इंजार्च अनार सिह का कहना है कि छात्रा के कपड़े लेकर मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह