ग्रेटर नोएडा

हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो घरों के चिराग बुझे

Highlights - ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा - स्पोर्ट्स बाइक पर सवान दोनों छात्रों की मौत - पुलिस घटना की जांच में जुटी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2020, 11:57 AM IST
greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा. बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए एक हादसे में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्‍चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पनोरमा के सामने स्वर्ण नगरी वाला रोड पर एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाडर से जा टकराई। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आए पुलकित कुमार व विश्वजीत स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक पार्श्वनाथ पनोरमा के सामने स्वर्ण नगरी वाला रोड पर जा रही थी। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर ए‍कत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हादसे की वजह अभी हाई स्पीड मानी जा रही है। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। शहर में ओवरस्पीडिंग का यह पहला मामला नहीं है। चौड़ी सड़कें और भीड़ कम होने की वजह से लोग यमुना, नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ शहर की सड़कों पर भी लोग हाई स्पीड में वाहन चलाते हैं। इसकी वजह से पहले भी हादसे सामने आते रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह