ग्रेटर नोएडा

अपने ही बुने जाल में फंसे गोली मारने की शिकायत करने वाले युवक, वीडिओ लेकर CM तक पहुंचे पीड़ित

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 9:02 PM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में दो युवकों ने अपने विरोधी पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। इसके बाद दोनों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कोतवाली में गोली मारने की शिकायत भी दे दी। 3 दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मामूली विवाद में दोनों गुटों में कुछ दिन पहले खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की है।

हुक्का चोरी होने से शुरू हुआ विवाद
मिर्जापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि करीब 7 दिन पहले उसके घर से किसी ने हुक्का चोरी कर लिया था। जिसके बाद उसने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए मामले की शिकायत रबूपुरा थाने में की थी। बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद सुरेश ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

आरोप है कि शिकायत से गुस्साए आरोपी पक्ष ने बुधवार शाम उनके घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी पक्ष के देवन और लाला ने दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए उनके घर के सामने ही तमंचे से अपने हाथों में गोली मार ली। इसके बाद दोनों के घरवालों ने रबूपुरा पुलिस को सूचना दे दी।

युवकों की खुद को गोली मारने की हरकत का वहां मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोप लगाने वाले दोनों युवक देवन और लाला खुद को गोली मारते दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि रबूपुरा पुलिस ने खुद को गोली मारने वाले पक्ष की तहरीर ले ली लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत पुलिस अधिकारियों से की है। वहीं रबूपुरा थानाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने गोली मारने वाले युवकों की शिकायत दर्ज नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि युवकों ने खुद को गोली मारी है, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह