आज यहां पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
नोएडा।उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अमित शाह को काले झंडे दिखाने के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी सीएम योगी को काले झंडे दिखाने की तैयारी की जा रही है।यह काले झंडे कोर्इ पार्टी के नेता नहीं बल्कि वकील आैर बायर्स दिखाने की तैयारी में जुटे है। हालांकि इससे पहले वह सीएम से मुलाकात कर अपनी समस्या रखने का प्रयास करेंगे।अगर उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो सकी। तो वह काले झंडे दिखाकर अपना रोष प्रकट कर सकते है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मासूम बच्ची से झाड़ू लगवा रही प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने कैमरा चलता देख खोया आपा
यहां पहुंचने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करेंगे। वह छात्रों को सफलता का मंत्र देंगे।इसके लिए जीबीयू तैयार हो गया है। वहीं सीएम यहां सिर्फ 25 मिनट तक यहां छात्रों को संबोधित करेंगे।वहीं सीएम संबोधन से पहले विश्वविद्यालय परिसर में गीता उपवन में पौधरोपण करेंगे।वह यहां रुद्राक्ष का पाैधा भी लगाएंगे।इसके अलावा 75 किलोवाॅट के सौर संयंत्र की शुरुआत करेंगे।
ये लोग मुख्यमंत्री को दिखा सकते है काले झंडे
वहीं इस दौरान अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बायर्स भी मुलाकात करेंगे। नेफोमा के अध्यक्ष अनु खान ने कहा कि अगर बायर्स को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।आैर अधिकारी भी उनकी शिकायतें नहीं सुन रहे है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार वह बायर्स के साथ सीएम मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। अगर उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया। ते उन्हें झंडे दिखाए जाएंगे।इसके लिए उन्होंने तैयारी कर ली है। वहीं सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह भाटी भी कर रहे है। उन्होंने इसकी वजह पश्चिम उत्तर प्रदेश की हार्इकोर्ट बेंच लंबे समय से चली आ रही मांग को बताया है। जिसको लेकर सरकार कदम नहीं उठा रही है। एेसे में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-डेढ़ घंटे तक इस वजह से हवा में रहेंगे सीएम योगी
इलाहाबाद में अमित शाह को दिखाएं थे काले झंडे
27 जुलार्इ को अमित शाह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले के इतजामों का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने साधू संतों के साथ बैठक की थी।इसी दौरान अमित शाह को काफिले में समाजवादी पार्टी की छात्र संघा र्इकाइ की नेता नेहा यादव ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था।