
डेढ़ घंटे तक इस वजह से हवा में रहेंगे सीएम योगी
नोएडा. यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5वीं बार गौतमबुद्ध नगर आ रहे है। जीबीयू(गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी) में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होगी। जीबीयू में नए सत्र की शुरूआत के कार्यक्रम के बाद में सीएम कांवड़ यात्रा मार्गो का हवाई सर्वे कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारियों की गहनता से भी जांच करेंगे। सीएम केे दौरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने पूरे बंदोबस्त करने शुरू कर दिए है।
हरिद्धार से कांवड़ लाने वाले कांवड़ियां गाजियाबाद से होकर गुजरते है। यहां से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के जाने के लिए कांवड़ियां मुजफ्फरनगर, मेरठ से गाजियाबाद रूट का इस्तेमाल करते है। जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री आॅफिस को कांवड़ यात्रा से जुड़े हुए रूट की डिटेंल भेजी जा चुकी है। योगी आदित्यनाथ सुबह 11:10 बजे हिंडन एयरबेस आएंगे। उसके बाद में यूनिवर्सिटी का कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। यूनिवर्सिटी मंे करीब 45 मिनट तक छात्रों को नए शैक्षिक के संबंध में संबोधित करेंगे। प्रशासनिक अफसरों की माने तो दोपहर में 1 से 1.30 बजे हवाई दौरा कर पूरे मांर्ग का सर्वेक्षण करेंगे।
कड़ी निगरानी के लिए दिए निर्देश
इस बार कांवडियों की संख्या में इजाफा को देखते हुए डीएम रितु माहेश्वरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है। संवेदनशील एरिया में 2 अधिकारियों की ड्यूटी और कांवड़ शिविरों में महिलाओं के लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। गंगनगर पर प्रशासन ने गोताखोरों की टीम नियुक्त की है। संवेदनशील एरिया में सिविल डिफेंस की 16 टीमें लगाई हैं। इनमें 300 स्वयंसेवक हैं। इसके अलावा दूधेश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए सड़क व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए है।
यूनिवर्सिटी में इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
जीबीयू के रजिस्ट्रार ने बताया कि सीएम यूनिवर्सिटी में 4 हजार छात्रों को संबोधित करेंगे। नए सत्र में बुद्रधस्ट स्टडीज के 80 विदेशी छात्र भी शामिल होंगे। इसके अलावा 75 किलोवाट के सौर उर्जा का उद्धद्याटन करेंगे। इसके अलावा साइकल ऐप व गीता उपवन का लोर्कापण करेंगे। हालाकि अभी बॉयर्स को चॉबी सौंपने का सपना पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। उसके बाद में गाजियाबाद हिंडन ऐयरबेस से मेरठ कावंड़ रुट का जायजा लेंगे। करीब डेढ़ घंटे निरीक्षण करने के बाद में वापस लौटेंगे।
Updated on:
04 Aug 2018 02:23 pm
Published on:
03 Aug 2018 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
