
ग्रेटर नोएडा. रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को अरेस्ट किया है। शराब तस्कर के पास से पुलिस ने एक कार और 10 पेटी शराब की बरामद की है। पकड़ी गई कार रबूपुरा कोतवाली से चुराई गई थी। चुराने वाला कोतवाली का ही सिपाही है। शक होने पर लोगों ने सिपाही को पकड़ा था और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही उसका विडियो बनाकर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद में एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शराब तस्करी में पकड़ी गई थी कार
रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने लोगों कि मदद से 17 पेटी शराब के साथ पकड़ा था। पुलिस ने कार को कोतवाली के मालखाने में जमा कर तस्कर को जेल भेज दिया। गुरुवार की रात रबूपुरा कोतवाली में तैनात तैनात अश्विनी नाम के सिपाही ने मालखाने से तस्कर से पकड़ी गई कार की चाबी चुरा ली। कार लेकर जाने लगा। वह खुद वर्दी में नहीं था, लेकिन उसके पास रिवाल्वर थी। दो दिन पहले ही कार को जब्त किया गया था। कार को देखकर वीरमपुर गांव के लोगों को शक हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सिपाही ने अपना रौब झाड़ना शुरू कर दिया और रिवाल्वर निकाल ली। बाद में उसे ग्रामीणों ने पहचान लिया और फिर उसकी कार की तलाशी ली। कार से 10 पेटी शराब बरामद हुई। इस बीच मौके पर मौजुद लोगों ने घटना का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई की और सूचना रबूपुरा कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी ने चोरी की कार और शराब को जब्त कर लिया। वहीं सिपाही को अरेस्ट कर लिया।
विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए अधिकारी
मौके पर मौजुद लोगों ने घटना का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद में पुलिस के सीनियर अफसर हरकत में आ गए। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने तत्काल सिपाही अश्विनी को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद में पुलिस ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सिपाही को जेल भेज दिया है।