
गाजियाबाद। देश के सबसे लंबे छह लेन एलिवेटिड रोड का शुभारंभ और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 1147 करोड़ की लागत के एलिवेटिड रोड पर सीएम ने खुद निरीक्षण किया। वहीं शहर के लोगों को 1791 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोर्कापण किया। लोकसभा 2019 के चुनाव से पहले पहले सीएम ने एक बार फिर से गाजियाबाद का दौरा करके सांसदो की नींव को मजबूत करने का काम किया।
कविनगर रामलीला मैदान में आज जनसभा में केन्द्रीय़ मंत्री औऱ स्थानीय सांसद वीके सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सांसद वीके सिंह ने कांग्रेस, सपा औऱ बसपा के विजन पर सवाल खड़े किए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी के पास में फंड की कभी कमीं नहीं रही है। दूसरे राज्यों के मुकाबले यहां पर काफी रूपया है लेकिन विकास के लिए किसी के पास में कोई विजन नहीं था। इसकी वजह से य़ूपी साल दर साल पिछ़ड़ता चला गया। पीएम मोदी और सीएम योगी यूपी के विकास की नई तस्वीर बना रहे है। स्वच्छ भारत सर्वे में गाजिय़ाबाद पहले स्थान पर रहा है। अगर जनता औऱ अधिकारियों ने बेहतर काम किया तो सीएम योगी के अगली बार आने पर स्थिति अलग ही होगी।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा यूपी सरकार की आलोचना कर रहे है। सालभर के विकास से डरे हुए विपक्षी दल एक ही साल में एक साथ आ गए। कोई गठबंधन कर रहा है तो कोई नोटबंदी से पीडित राजनेता लंच करा रहा है। नोटबंदी से प्रभावित लोग यूपी सरकार के सामने .चुनौती पेश कर रहे है। लेकिन सरकार काम से इसका जबाव दे रही है।
Published on:
30 Mar 2018 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
