ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में बेसमेंट में दिखी चलती-फिरती सीढ़ी, दहशत में लोग, देखें चलती हुई सीढ़ी का वीडियो

Highlights . ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी के पास एक सोसाइटी का है वायरल वीडियो . भूत—प्रेत से भी जोड़कर देख रहे हैं लोग. कुछ लोग बता रहे मैजिक  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 12:38 PM IST
stair.jpg

ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर एक चलती-फिरती सीढ़ी का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों इस सीढ़ी को प्रेत आत्मा से जोड़ रहे तो कुछ अफवाह बता रहे हैं। उधर, सोसाइटी के लोगों ने पार्किग में वाहन खड़ा करने से डर लगने लगा है। लिहाजा बेसमेंट में जाने से बच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के महागुन मॉइवुड सोसायटी के बेसमेंट में चलती फिरती सीढ़ी देखने को मिली है। जिससे लेकर लोगों में अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई भूत प्रेत तो कोई मैजिक बता रहा है। हालांकि, कोई भी सीढ़ी के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। बिसरख थाना क्षेत्र की सोसाइटी में हुआ यह वीडियो वायरल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

चलती-फिरती इस सीढ़ी का वीडियो सोसाइटी के बेसमेंट का है। वीडियो में सीढ़ी चलती हुई साफ देखी जा सकती है। लोग इसे मैजिक भी मान रहे है। नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि भूत-प्रेत और मैजिक होने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन कोई सीढ़ी के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने सोसाइटी में रहने वालों से डरने व घबराने की जरूरत नही है। यह एक साइंटिफिक रीजन भी हो सकता है। किसी शरारती तत्व ने सीढ़ी में पारदर्शिता वाली तार बाँध कर चला रहा है, क्योकि सीढ़ी ढलान पर रखी है।

Updated on:
24 Jan 2020, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट