गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश में कई जगह प्रदर्शन हो रहा है। इसका असर अब गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी देखने को मिल रहा है। मसूरी इलाके में गुरुवार को मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरने पर बैठ गईं। जब यह सूचना पुलिस (Police) के आला अधिकारियों को मिली तो भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया।