
ग्रेटर नोएडा। दो अफ्रीकी युवकों के बीच हुई हाथापाई के बाद धारदार हथियार से दूसरे युवक पर हमला करने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और पर्सनल बांड पर दोनों को छोड़ा गया। वहीं जब सोशल मीडया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों के खिलाफ जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है।
बता दें कि वायरल वीडियो में धारदार हथियार से एक अफ्रीकी युवक दूसरे अफ्रीकी युवक पर हमला करता दिख रहा। ये उत्पात और मारपीट की घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र की जगत फार्म मार्केट की है। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार सुबह की है। लेकिन, वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जिसमें दो अफ्रीकी युवक आपस मे लड़ रहे थे और तीसरा युवक बीच बचाव कर रहा था। लेकिन जब एक युवक अपने पास छिपा रखे धारदार हथियार को निकालता है और अपने साथी पर हमला कर देता तो तीसरा युवक अलग हट जाता है। यह देख वहाँ मौजूदा भीड़ ने इनका वीडियो बना लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पर्सनल बांड पर छोड़ दिया दिया था।
इस मामले में डीएसपी 2 तनु उपाध्याय का कहना है जो दो अफ्रीकी युवक आपस मे लड़े थे। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस जाँच कर विधिक कार्रवाई कर रही है। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे उसके आधार पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।