वहीं, गुलदार को पकड़ने के लिए खेत में ट्रैकिंग कैमरे (Tracking Camera) लगाए गए हैं। साथ ही कई क्षेत्रों में पिंजरे में पशु भी बांध दिए गए हैं, ताकि आदमखोर पिंजरे में फंस सके। गुलदार अभी तक पिंजरे में नहीं फंस पाया है। इसकी वजह से आदमखोर गुलदार की दहशत अभी बरकरार है। वन विभाग के कर्मचारी अमित कुमार का कहना है कि वे लगातार पिंजरे में बकरियों को चारा खिला रहे हैं। अभी तक गुलदार क्षेत्र में नहीं दिखा है।