नजीबाबाद के भोगपुर गांव में सोमवार को स्कूल से इंटरवेल में घर आ रहे छात्र प्रशांत को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। साथ ही कपिल कुमार नाम के युवक पर भी गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया था, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, इस घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने ईख के खेत में घुसकर आदमखोर गुलदार को लाठी और डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।