बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में मामूली विवाद को लेकर एक ही गांव के लोगों में झगड़ा हो गया। इस दौरान चार युवकों ने एक युवती और उसके भाई को जमकर पीटा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।