ग्रेटर नोएडा

आज भी इन जिलों में आ सकता है भयंकर तूफान, कल चली गई थी कई की जान

Weather Alert : प्रशासन भी अलर्ट पर, बुलंदशहर में जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 4:20 PM IST
Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। यूपी में आंधी-तूफान एक बार फिर लोगों को लिए मुसिबत बन कर आया। पश्चिमी यूपी में तूफान ने रात भर तांडव मचाया। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। इस तूफान की चपेट में आने से जहां कई लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा लोग घायस बताए जा रहे हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हालकि अभी भी कुदरत का कहर खत्म नहीं हुआ है, आज भी कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश खी संभावना जारी की गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी कर दी है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट पर है। कई जिलों में एक बार फिर स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजिाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल के साथ -साथ कई जिलों में बीती शाम आए तूफान का कहर देखने को मिला। जहां नोएडा में घंटों मेट्रों बाधित रही वहीं ग्रेटर नोएडा नें बाइक से जा रहे एक मां-बेटे के उपर होर्डिंग गिरने से दोनों की मौत हो गई। बुलंदशहर में 3 कैंटरों के साथ कई वाहन भी तेज हवा के कारण पलट गए। इन कैटरों के नीचे कारें और मोटरसाइकिलें भी दब गईं। फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं।

उधर गाजियाबाद और सहारनपुर में दो-दो लोगों के मरने की सूचना है। जबकि बिजनौर में बिजली गिरने से आग लग गई जिससे 7 झोपड़ियां जलकर राख और लाखों का सामान नुकसान हो गया। वहीं संभल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां तेज़ तूफान के कहर से एक ही गांव के लगभग 150 कच्चे मकान आग की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें :
शनि जयंती 2018: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कल जरूर करें ये 10 आसान से उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी