ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में महिला को शराब पिलाकर जंगल में रेप, कैब चालक के साथी पर रेप का आरोप

महिला ने नोएडा से कराई थी ओला कैब बुक, ओल कैब में पहले से ही सवार ड्राइवर के साथी ने रेप की घटना को दिया अंजाम
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 12:36 PM IST
rape

ग्रेटर नोएडा. जारचा कोतवाली एरिया के दया नगर गांव में एक महिला के साथ में रेप की घटना सामने आई है। महिला ने नोएडा से ओला कैब बुक कराई थी। आरोप है कि पहले महिला को जबरन शराब पिलाई गई थी। उसके बाद में रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि जबरन शराब पिलाने के बाद में जारचा के दयानगर के जंगल में महिला के साथ रेप किया गया है। पीड़िता किसी तरह उसके चगुंल से बच निकली और उसने गांव में जाकर शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्टठा हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने नोएडा से ओला कैब बुक कराई थी। ओला कैब में पहले से ही ड्राइवर के साथी सवार था। बताया गया है कि जारचा एरिया में उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि कैब में सवार युवक उसे सुनसान एरिया में ले गया। यहां पहले तो उसे जबरन शराब पिलाई गई। इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि बाद में उसने महिला के साथ में रेप किया। पुलिस का कहना है कि महिला ने दी तहरीर पर ओला कैब के ड्राइवर के साथी का जिक्र किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में यह काम करने पर कटेगी अफसरों की सैलरी

दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने एक आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि महिला ने कैब चालक के साथी प्रवीण पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी