6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के डर से सरकारी कर्मचारी मांग रहे तबादला, विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा के डर से सरकारी कर्मचारी मांग रहे तबादला, विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Apr 27, 2018

protest

बांदा. बीते एक दिन पहले हुए जल निगम अधीक्षण अभियंता के साथ बीजेपी विधायक की दबंगई का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है । बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति पर गुंडागर्दी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कई कर्मचारी संघों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर खुद को असुरक्षित बताया और बांदा से अपने तबादले की मांग की है।

आज बांदा के जल निगम के सभी इंजीनियर संघों के कर्मचारियों ने तिंदवारी क्षेत्र के बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन करते हुए कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। मुख्यालय कमिश्नरी में जल निगम के सभी इंजीनियर संघों के कर्मचारियों ने बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने बीजेपी विधायक पर दबंगई, सरकारी कामों में जबरन रुकावट और अपने गुर्गों के साथ कार्यालय में घुसकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

अभियंताओं ने खुद को असुरक्षित बताते हुये बांदा से ट्रांसफर करने की मांग की है । आपको बता दें कि मंगलवार को बीजेपी विधायक तिंदवारी ब्रजेश प्रजापति अचानक अपने दर्जन भर साथियों के साथ जल निगम के ऑफिस पहुंचे थे और अधीक्षण अभियंता एमसी श्रीवास्तव को बेइज़्ज़त करते हुए नोटों की माला पहनाकर उन्हें जमकर लताड़ा था। इसके बाद विधायक ने जल संस्थान के मंडलीय कार्यालय में भी धावा बोल कर महाप्रबंधक और सचिव के कमरों में ताला डाल दिया था।

इसको लेकर आज जल निगम के सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि विधायक ने बिना किसी साक्ष्य के ऑफिस में घुस अधीक्षण अभियंता से बदसलूकी की। कर्मचारियों ने विधायक पर सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने विधायक की दबंगई से खुद को असुरक्षित बताते हुए अपने ट्रांसफर की मांग की है।