ग्रेटर नोएडा

World dairy summit 2022 : केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की घोषणा, डेयरी उद्योग से जुड़ेगी ‘गोबर धन योजना’, जानें क्या होगा लाभ

World dairy summit 2022 in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय विश्व डेयरी समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने घोषणा की है कि डेयरी उद्योग को अब गोबर धन योजना से जोड़ा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2022, 1:00 PM IST
world-dairy-summit-union-minister-purushottam-rupala-said-gobar-dhan-yojana-will-be-associated-with-dairy-industry.jpg
,,

World dairy summit 2022 in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय विश्व डेयरी समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने जहां डेयरी सेक्टर को देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। वहीं, इस मौके पर केंद्रीय मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने घोषणा की कि डेयरी उद्योग को अब गोबर धन योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 1974 में अपने देश में विश्व डेयरी समिट हुई थी, तब हमारा दूध का प्रोडक्शन 23 मिलियन लीटर था और आज हम जब हम इस समिट का आयोजन कर रहे हैं, तब हमारा उत्पादन 220 मिलियन लीटर है। यानी बीते 48 साल में दूध के उत्पादन में 10 गुना वृद्धि हुई है। मौजूदा समय में हम दूध के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि अब तक हम दूध को ही डेयरी उद्योग का मुख्य भाग समझते रहे, लेकिन अब हम गोबर को भी इस उद्योग में शामिल कर डेयरी किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2022 में पहली बार ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन विश्व डेयरी समिट का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में दुनियाभर के 156 डेलीगेट हिस्सा लेंगे, जिनमें 89 दुनिया के दूसरे देशों के होंगे। उन्होंने कहा कि 1974 में पूरे हिंदुस्तान में मात्र 23 मिलियन लीटर दूध उत्पादन किया जाता था, लेकिन अब यह 2022 में 220 मिलियन लीटर पर पहुंच गया है। पूरे देश के 8 करोड़ से अधिक परिवार दूध के कारोबार से जुड़े हुए हैं और तकरीबन 9.30 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होता है।

'पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए खर्च किए 700 करोड़'

रूपाला ने कहा कि 4332 मोबाइल वेटरनरी यूनिट तैयार की गई हैं, जो देशभर में पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगी। इस पर 700 करोड़ रुपये की लागत आई है। उत्तर प्रदेश, बिहार को दूध उत्पादन के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए सरकार ने जापान सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में देखेंगे।

'धन अर्जन करने की नई राह मिलेगी'

उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में कहा कि जल्द ही गोबर धन योजना को और सफल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। यह योजना गोबर के जरिए धन अर्जित करने की दिशा में हमें नई राह देगी।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट