
तेहरान। ईरान ( Iran ) ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार कर लिया है कि यूक्रेन ( Ukraine ) के विमान पर दो मिसाइलें दागी गई थीं। ईरान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने माना कि विमान पर दो मिसाइलें दागी गई थी।
प्राधिकरण की वेबसाइट पर सोमवार देर रात जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि जांचकर्ताओं ने अभी तक तो पता लगाया है उसमें ये बात सामने आई है कि दो टोर-एम1 मिसाइलें विमान पर दागी गईं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
बता दें कि बीते 8 जनवरी को तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से युक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस बोइंग 737 एक यात्री विमान उड़ा था। इस बीच ईरान ने दो मिसाइलें दाग दी, जिसकी वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 176 यात्रियों के साथ क्रु मेंबरों की मौत हो गई थी। इस विमान में ईरान, कनाडा, यूक्रेन, अफगानिस्तान, जर्मनी, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक 176 यात्रियों और चालक दल के सदस्य सवार थे।
हादसे में 176 यात्रियों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि अमरीका ने इराक में एक ड्रोन अटैक के जरिए ईरानी सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया था, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव काफी गहरा गया।
ईरान ने साफ कर दिया था कि अमरीका को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बदले की आग में ईरान ने दो दिन बाद ही इराक स्थित अमरीकी सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 22 मिसाइल हमले किए। इस हमले के बाद इरान ने दावा किया था कि इसमें 80 सैनिक मारे गए।
इसी बीच यूक्रने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई। अमरीका ने कहा कि यूक्रेनी विमान को ईरान ने मार गिराया है। हालांकि ईरान ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जब एक वीडियो सामने आया तो ईरानी सेना ने ये माना कि गलती से विमान को मार गिराया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.