
तेहरान। ईरान के तेहरान एयरपोर्ट के करीब यूक्रेनी विमान हादसे का वीडियो सामने आया है। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर सवाल जरूर है। पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि विमान से कोई वस्तु टकराता है और फिर फ्लाइट हादसे का शिकार हो जाता है। इस हादसे में 180 यात्रियों की मौत हो गई। विमान हादसे के बाद अमरीका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा है कि इस विमान को ईरान ने मार गिराया है। ईरानी मिसाइल हमले से यह विमान टकराया है।