फिलीस्तीनी क्षेत्र की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायली सेना ने की जवाबी कार्रवाई इससे पहले इजरायली सेना ने इस्लामिक कट्टरपंथी कमांडर अबु अल अता को मार गिराया था
यरुशलम।गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में इजरायल के एक युद्धक विमान ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में हमास के एक ठिकाने पर हमला किया। इससे पहले गाजा पट्टी से यहूदी राज्य पर एक रॉकेट दागा गया था।
सेना ने एक बयान में कहा है कि फिलीस्तीनी क्षेत्र से इजरायल की ओर ये रॉकेट दागा गया था। यह तीसरा रॉकेट था जिसे इजरायली सीमा में दागा गया था।
सेना ने कहा कि शुक्रवार रात को गाजा पट्टी से इजरायल की ओर एक रॉकेट दागा गया। इसके जवाब में IDF के एक विमान ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की एक सैन्य चौकी को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।
इजरायल ने अबु अल अता को मार गिराया था
बता दें कि इससे पहले इजरायल और फिलीस्तीन प्रशासित गाजा के इस्लामिक जिहादी समूहों के बीच हुए संघर्ष में 34 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई थी।
इजरायल के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा था कि आतंकियों को एक-एक कर चुन कर मारा जाएगा। यही कारण है कि इजरायली सेना ने आतंकरोधी अभियान को तेज कर दिया है।
इजरायली सेना ने गाजा स्थित इस्लामिक जिहादी समूह पर रॉकेट हमला किया था, जिसमें ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन के वरिष्ठ कमांडर बाहा अबु अल अता मारा गया था। अबु अल अता का बदला लेने के लिए जिहादियों ने दक्षिणी इजरायल में रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.