खाड़ी देश

दुबई से राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश ने साढ़े चार साल झेली असहिष्णुता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई में पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है

2 min read
दुबई से राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश ने साढ़े चार साल झेली असहिष्णुता

दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई में पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। संयुक्त अरब अमीरात के दो दिवसीय दौरे गए राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया और मोदी सरकार पर कड़े शब्दों में लगातार हमले किए। कांग्रेस अध्यक्ष ने दुबई की मशहूर लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित भी किया।

यूएई के दौरे पर राहुल गांधी

ये भी पढ़ें

राजे सरकार के 116 फैसले, जो गहलोत सरकार के रडार पर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पहली बार यूएई का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह भारतीय विदेशी और छात्र समुदायों के साथ बातचीत करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। दुबई और अबू धाबी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी संयुक्त अरब अमीरात के वह कुछ मंत्रियों से भी मिलेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले भी अमरीका, लंदन, जर्मनी और बहरीन में ऐसी सार्वजनिक सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्क कार्यक्रम को जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय संयुक्त अरब अमीरात दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के साथ ही मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

मोदी सरकार पर बड़ा हमला

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि साल 2019 से भारत में सहिष्णुता फिर से वापस आ गई है। लेकिन पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता का दौर रहा है। बता दें कि शुक्रवार को ही दुबई में लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी आम चुनावों में सत्ता में आती है तो आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देगी। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश का पूरा माहौल खराब कर दिया है। कामगारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आपने भारत, भारतीय राज्यों और गरीब लोगों की मदद की तथा आपने दुबई शहर बनाने के लिए काम किया जो पूरे विश्व में अनूठा है। मैं भारतीय समुदाय की महिमा दुबई में फैलाने के लिए आपको दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।' संयुक्त अरब अमीरात के विकास की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप यहां जो भी बड़ा विकास देखते रहे हैं वो आपके योगदान के बिना नहीं हो सकते।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी को महिला आयोग को नोटिस
Updated on:
12 Jan 2019 10:23 am
Published on:
12 Jan 2019 08:11 am
Also Read
View All