6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजे सरकार के 116 फैसले, जो गहलोत सरकार के रडार पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Jan 2019, 7:45 AM IST

jaipur

राजे सरकार के 116 फैसले, जो गहलोत सरकार के रडार पर

शादाब अहमद / जयपुर. प्रदेश में चुनाव से छह माह पहले भाजपा की सरकार के समय कैबिनेट के 116 फैसले कांग्रेस सरकार के रडार पर आ गए हैं। इनमें नए निजी विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी, लोकतंत्र सैनानी सम्मान निधि नियम में बदलाव और कई संस्थानों के नाम बदलने के मामले शामिल है।

गांधी नगर में मल्टी स्टोरी
भाजपा सरकार के समय गांधी नगर में ओल्ड एमआरईसी कैम्पस को तोड़कर करीब आधा दर्जन आवासीय मल्टी स्टोरी भवन बनाने का निर्णय किया था। इसके लिए राज्य सरकार ने एक सरकारी कंपनी का गठन भी कर लिया था। यह सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाया जाना था। कंपनी को इन भवनों की लागत निकालने के लिए दो मल्टी स्टोरी भवन बेचने की अनुमति दी थी। कांग्रेस को इससे योजना पर शक थाए जिसकी वजह से सरकार बदलने के बाद इसकी आगे की प्रक्रिया थम गई है।

इन विश्वविद्यालयों को मिली थी मंजूरी
श्याम विश्वविद्यालय लालसोट दौसाए अपेक्स विश्वविद्यालय जयपुर, श्रीखुशहालदास विश्वविद्यालय पीलीबंगा और लॉर्डस विश्वविद्यालय चिकानी अलवर।

इन समाज व संस्थानों को भूमि आवंटन

सौंधवाड़ी राजपूत युवा समिति को भवानीमंडी में छात्रावास के लिए निशुल्क भूमि आवंटन-श्री खंडेलवाल वैश्य सेवा समिति विद्याधर नगर को सामुदायिक भवन के लिए संस्थानिक आरक्षित दर पर 1629 वर्ग मीटर भूमि आवंटन-सेवा भारती कोटा को श्रीनाथपुरम कोटा में भूमि आवंटन.रायका समाज को निलय कुंज में दो हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटन के लिए दर निर्धारण-राजस्थान विकास संस्थान को जोधपुर में सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज के लिए 55 बीघा जमीन आवंटन आरक्षित दर की 25 फीसदी पर


भाजपा के अंतिम छह महीने के अहम फैसले

— लिग्नाइट आधारित पलाना थर्मल प्लांट के लिए अवाप्त भूमि को भूमि मालिकों को लौटाना
- पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में आने वाली खानों के खानधारकों को विस्थापन कर आवंटन करना
- इंदिरा गांधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण में बारानी भूमि आवंटन से रोक हटाना
- फसली ऋण माफी योजना-लहसुन खरीद की विस्तारित अवधि और हानि का अनुमोदन
- नाथद्वारा में मिराग ग्रुप को शिव मूर्ति और मनोरंजन पार्क परियोजना के लिए आरक्षित दर के 10 फीसदी पर 25 बीघा भूमि आवंटन-विभिन्न भर्तियों के लिए नियमों में बदलाव
- मालवी केटल ब्रीडिंग फार्म डग का नाम विजयाराजे सिंधिया और चुरू में मेडिकल कॉलेज का नाम दीनदयाल उपाध्याय का करना।