गुना

गुना में दिन दहाड़े 17 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए 3 बदमाश

17 Lakh Robbery In Guna : धनिया व्यापारी के लिए काम करने वाले युवक से कलेक्शन का पैसा लूटकर तीन बदमाश फरार हुए हैं। लूटी गई रकम करीब 17 लाख बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
Jul 08, 2026
17 Lakh Robbery In Guna
17 Lakh Robbery In Guna (गुना में दिन दहाड़े 17 लाख की लूट Photo Source- Input)

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना शहर के कोतवाली थाना इलाके में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, धनिया व्यापारी के लिए काम करने वाले युवक से कलेक्शन का पैसा लूटकर तीन बदमाश फरार हो गए हैं। उन्होंने युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी और करीब 17 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए हैं। इधर, वारदात की जानकारी लगते ही मौक पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले वासुदेव शर्मा मौजूदा समय में शहर की बड़ा जैन मंदिर गली में रहते हैं। वो कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिए काम करते हैं। मंगलवार शाम उन्होंने पचोर से कलेक्शन किया और अपने घर लौट गए थे।

आंखों में मिर्ची डालकर छीना नोटों से भरा बैग

17 Lakh Robbery In Guna (गुना में दिन दहाड़े 17 लाख की लूट Photo Source- Input)

बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिए निकले थे। बैग में करीब 17 लाख रुपए नगद रखे हुए थे। जैसे ही वो पायगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे, तभी सामने से अचानक बाइक सवार तीन बदमाश आए गए और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आंखों में मिर्ची लगते ही वासुदेव बुरी तरह से तिलमिला उठे। इसी की फायदा उठाकर बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुए बदमाश

17 Lakh Robbery In Guna (गुना में दिन दहाड़े 17 लाख की लूट Photo Source- Input)

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी सी एस पी आनंद राय भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। लूट की वारदात को अंजाम देते बदमाश सी सी टी वी में भी कैद हो गए। प्रभारी सी एस पी ने बताया कि, फरियादी पेमेंट को कुंभराज देने जाने के लिए निकला था। शीतला माता मंदिर के पास ये घटना हुई है। अभी तीन आरोपी दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
08 Jul 2026 02:14 pm
Published on:
08 Jul 2026 02:14 pm