5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना में आदिवासियों की जमीन पर माफियाराज: बेदखली के बाद दोबारा 23 दबंगों ने किया कब्जा, सभी पर FI

Mafia Rule Over Tribal Land : आदिवासियों की जमीन पर माफिया ने कब्जा किया। बेदखली के बाद दोबारा 23 दबंगों ने कब्जा किया। कलेक्टर के आदेश पर सभी पर एफआइआर दर्ज हुई।
2 min read
Google source verification
Mafia Rule Over Tribal Land

बमोरी थाने में दर्ज हुई FIR (फोटो सोर्स: Patrika File)

वीरेंद्र जोशी की रिपोर्ट

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना जिले में आदिवासी सहरिया समाज की जमीन पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन और अदालत के आदेश को ठेंगा दिखाकर दबंगों ने फिर से आदिवासियों की पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया। मामले में कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम गुना शिवानी पांडे ने बमोरी थाने में 23 दबंगों के खिलाफ एससी व एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। यह केस पत्रिका में मुद्दा उठने के बाद दर्ज कराया गया है।

ये है मामला

दरअसल, राजस्व विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 170- बी के तहत जिले में कुल 65 मामलों की जांच हुई थी। जांच में सामने आया कि, सरकार ने सहरिया आदिवासियों को दिए पट्टों की जमीन पर गैर-आदिवासी (दबंगों) ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम कोर्ट ने सभी 65 मामलों में बेदखली का आदेश पारित किया था और जमीन भी पुलिस की मौजूदगी में वास्तविक आदिवासी मालिकों को वापस दिला दी थी। लेकिन बेदखली के कुछ दिन बाद ही दबंगों ने फिर से लाठी-डंडों के बल पर यहां खेती करने लगे थे।

कलेक्टर के आदेश पर हुई FIR

मामले की शिकायत पीड़ित परिवारों के हरिचरण सहरिया, भूरा सहरिया, कन्हैया सहरिया, सिरिया सहरिया, घनश्याम सहरिया समेत अमरोट, नोनेरा, खुटियारी, लोडरा, डोंगरपुर, गढ़लउजागरी, बांसखेड़ी, ग्वारखेड़ा, सोनखरा के 65 सहरिया आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर और एसडीएम से की थी। इसे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गंभीरता से लेते हुए सभी 23 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक अतिचार और अजा/अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुए केस

मामले में प्रशासन ने अमरोट गांव के लाखन पुत्र घनश्याम किरार, अर्जुन पुत्र घनश्याम किरार, कन्हैया पुत्र विट्ठल किरार, विशाल पुत्र हेमंत शर्मा, दुलवनिगर गुना के ब्रजेश पुत्र अनंतरसिंह कुशवाह, अभय सिंह पुत्र अनंतर सिंह कुशवाह, बमोरी के आदिल खान पुत्र अजमेरी खान, इरफान खान पुत्र अजमेरी खान, सावित्री बाई पत्नी गोपाल मीना निवासी खुटियारी, प्रीतम पुत्र पूरनसिंह मीना निवासी खड़गपुर, रामनारायण पुत्र तुलसीराम मीना निवासी बागरो, गढ़ला उजागरी के ओमप्रकाश पुत्र इंदरलाल धाकड़, रामस्वरूप पुत्र नारायणलाल धाकड़, संजीव पुत्र कैलाशनारायण धाकड़, कैलाशनारायण पुत्र कालूराम धाकड़, ईश्वरलाल पुत्र कालूराम धाकड़, श्रीराम पुत्र गज्जू धाकड़, प्रेमनारायण पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ निवासी बांसखेड़ी, श्यामसिंह पुत्र बैजनाथ सिंह किरार बमौरी, रामचरण पुत्र रामचरण किरार खड़ेला, लक्ष्मीनारायण पुत्र ओमकारलाल लोधी ग्वारखेड़ा, संतोष पुत्र अमरचंद धाकड़ सोनखरा, अशोक पुत्र केशरी धाकड़ मुटौल के खिलाफ यह केस दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

कलेक्टर ने कही ये बात

मामले को लेकर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का कहना है कि, आदिवासियों की जमीनों पर गैर आदिवासियों के कब्जे थे, हमने उन्हें खाली कराकर उनका हक दिला दिया था। इसके बाद फिर से कब्जे कर लिए थे। सभी मामलों में एफआइआर कराई है।