गुना

मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़े, एमपी में भीषण हादसे में श्रद्धालु की मौत, 5 घायल

Guna- उज्जैन से दर्शन कर वापस जा रहे यूपी के अग्रवाल परिवार की गुना में पलटी कार

2 min read
Apr 04, 2026
उज्जैन से दर्शन कर वापस जा रहे यूपी के अग्रवाल परिवार की गुना में पलटी कार

Guna- मध्यप्रदेश में श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी का एक परिवार महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें परिवार फंस गया। प्रदेश के गुना में यह हादसा हुआ। अस्पताल में एक शख्स मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़ते नजर आए।

श्रद्धालुओं के साथ यह हादसा गुना बायपास पर हुआ। एक्सीडेंट होते ही रोड से आ जा रहे लोगों ने प्रभावितों की मदद की। पुलिस को भी सूचना दी। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम

बताया जा रहा है कि यूपी के अग्रवाल परिवार के सदस्य उज्जैन से दर्शन कर वापस जा रहे थे। गुना बायपास पर उनकी गाडी पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुना जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

तीन संतरियों की चौकसी, फिर भी लॉकअप से भागा

शनिवार सुबह हुए हादसे के साथ ही गुना में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को पुलिस लॉकअप से चोर के भाग जाने की घटना भी चर्चा में बनी है। इसपर आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ​अग्रिम कार्रवाई कर सकते हैं। घटना के अनुसार मधुसूदनगढ़ पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ जामनेर निवासी बाइक चोर दिनेश उर्फ भोला भील को पकड़ा कर थाने के लॉकअप में बैठा दिया था। इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चोर लॉकअप से भाग निकला।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने थाने की सुरक्षा में लगे तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने थाने की सुरक्षा में लगे तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पता चला है कि यह वही आरोपी है जो एक साल पूर्व सिटी कोतवाली से पुलिस कस्टडी के दौरान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है। इसके साथ ही चोर की धरपकड़ के लिए एसआईटी बना दी है। जानकारी के अनुसार, मधुसूदनगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दिनेश भील उर्फ भोला पुत्र मेहरबान सिंह भील निवासी लक्ष्मणपुरा, थाना जामनेर को पकड़ा था। आरोपी को पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई के लिए मधुसूदनगढ़ थाने के लॉकअप में रखा गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुक्रवार तडक़े लगभग 4 बजे जब पूरी थाना परिसर और सुरक्षाकर्मी मुस्तैद होने का दावा कर रहे थे, तभी मौका पाकर दिनेश भील लॉकअप से भाग निकला।

इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए रात में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद आरोपी का फरार होना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर से विस्तृत प्रतिवेदन (जांच रिपोर्ट) तलब किया है। पुलिस अधीक्षक ने अपने एक आदेश में मधुसूदनगढ़ पुलिस थाने में पदस्थ स्टाफ आरक्षक नरेन्द्र दुबे, रंजीत खटीक और विनीत मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथ्य सामने आते ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे से मची खलबली, एमपी में राजनैतिक नियुक्तियां तय
Updated on:
04 Apr 2026 01:02 pm
Published on:
04 Apr 2026 11:08 am
Also Read
View All