गुना

एमपी में बड़ा हादसा, एयरक्राफ्ट क्रेश, इंजन फेल होने से हुआ हादसा

Aircraft crash in airstrip area in Guna
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 3:38 PM IST
Aircraft crash in airstrip area in Guna
Aircraft crash in airstrip area in Guna

Aircraft crash in airstrip area in Guna एमपी में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को यहां के गुना में एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया। गुना में एयरस्ट्रिप एरिया में एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ। बताते हैं कि एयरक्राफ्ट ने टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ान भरी थी। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं। इंजन फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो पायलट उसे लेकर दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट कर्नाटक की ट्रेनिंग इंटीट्यूट का है और दोनों पायलट हैदराबाद के हैं। जिस इंस्टीट्यूट का एयरक्राफ्ट है, उसी ने दोनों पायलट हायर किए थे और टेस्टिंग के लिए भेजे थे।

आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। कैप्टन वी. चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं।

टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का है। दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। जिस इंस्टीट्यूट का एयरक्राफ्ट है, उसी ने दोनों पायलट हायर किए थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। पायलट शनिवार को ही गुना आए थे। कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि दोनों पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Updated on:
29 Oct 2024, 3:38 PM IST
Published on: