गुना

National doctor’s day: नौकरी से इस्तीफा देकर 38 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद

फ्री में की 2600 महिलाओं की जांच, लिंगानुपात का अंतर पाटा
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 2:10 PM IST
  guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, doctors, national doctor's day, huminity,celebrating doctors day, celebration, god, bhagwan, doctor is our 2nd god, hospital, kindness, hope,
National doctor's day: नौकरी से इस्तीफा देकर 38 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद

गुना। जब जिद और जुनून हो तो हर काम किया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है शहर के डा. एलके शर्मा ने।
पेशे से रेडियोलॉजिस्ट डा. शर्मा ने अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर ३८ आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया और गर्भवतियों की फ्री सोनोग्राफी की। इस प्रयास ने लिंगानुपात के अंतर को पाट दिया है। डा. शर्मा ने पांच साल के भीतर २६२३ महिलाओं की जांच की गई, इनमें सबसे ज्यादातर ने बेटियों ने जन्म दिया। उनके इस प्रयास को 'संरक्षित मातृत्व एवं सुपोषित शिशु' या गुना मॉडल के नाम जाना जाता है। वह अब तक इन जांचों पर करीब ८० लाख रुपए खर्च कर चुके हैं और गरीब महिलाओं को दवा भी उपलब्ध कराते हैं। उनका यह प्रयास बेटियों को बढ़ावा देने के लिए है।

डा. शर्मा वर्ष १९८१ से ८६ के बीच गुना में रेडियोलॉजिस्ट रहे। कोर्ट केस में जाना पड़ता था, इस वजह से वह अपना काम नहीं कर पाते थे। यहां से नौकरी छोड़ एनएफएल में चले गए और फिर दो साल सऊदी अरब में सेवाएं दीं, लेकिन जरूरतमंदों के लिए काम करने की जिद में नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद डॉ. शर्मा ने सेवा को ध्येय माना और इसके लिए आंगनवाड़ी में आने वाली गरीब तबके की महिलाओं को चुना।

जुनून से मिली उपलब्धि
वर्ष २०११ में एक आंगनबाड़ी गोद ली और कुछ महिलाओं की जांच शुरू की। परिणाम अच्छे निकले। अब ३८ आंगनवाड़ी केंद्र और ६० हजार की आबादी गोद लेकर काम कर रहे हैं। अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस को छोड़ हर बुधवार को महिलाओं की फ्री जांच करते हैं। इसके लिए सीएम भी उन्हें अभार व्यक्त कर चुके हैं और नीति आयोग ने इसकी सराहना की है।

guna ,
guna news
,
guna patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
doctors
, national doctor's day,
huminity
,celebrating doctors day,
celebration
,
GOD
,
bhagwan
, doctor is our 2nd god,
hospital
,
Kindness
,
hope
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/01/1_10_3036045-m.jpg">

इनके नवाचार को प्रदेश ने अपनाया
किसान परिवार में जन्में डा. रामवीर सिंह रघुवंशी नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष २००६-०७ में प्रभारी सीएमएचओ रहते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलेवरी शुरू कराने की रिस्क ली और आज पूरे प्रदेश में डिलेवरी हो रही हैं। इसके अलावा जननी के लिए फ्री कॉल सेंटर की शुरुआत की। दोनों ही नवाचार पूरे प्रदेश में लागू हैं। रक्तदान को लेकर लोगों की सोच बदली। गांवों में महिलाओं को ब्लड देने प्रेरित किया। एक साल में ५ हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने में सफल हुए। ३० जून २०१८ को वे सेवानिवृत्त हो गए।

Published on: