10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली बिल की माफी भी बनी कमाई का जरिया

बिल माफी के नाम पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा लिया जा रहा पैसा, पंजीयन के लिए उमड़ रहे लोग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 1 Jul 2018, 1:14 PM IST

raisen, raisen newws, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, bijli bill, electricity, electricity board, electricity department, workers, bill maafi, dalal, social media,

बिजली बिल की माफी भी बनी कमाई का जरिया

रायसेन। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गरीबी रेखा से नीचे वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिल माफ किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल इसके लिए उपभोक्ताओं का पंजीयन कराया जा रहा है। यह पंजीयन भी बिजली कंपनी के कर्मचारियों और दलालों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। पंजीयन के नाम पर ही उपभोक्ताओं से रुपए वसूले जा रहे हैं। ऐसा एक बेगमगंज का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां पंजीयन के लिए दो-दो सौ रुपए की वसूली की जा रही थी।

जिलेभर में बिजली कंपनी के दफ्तरों पर उपभोक्तओं की कतारें लग रही हैं। सुबह से शाम तक लोग अपने बिल और दस्तावेज लेकर पंजीयन कराने के लिए कतारों में लग रहे हैं। हालांकि अभी केवल पंजीयन ही किए जा रहे हैं। बिल माफी की कार्रवाई अगस्त माह में शुरू होगी।

बेगमगंज में हो रही वसूली
असंगठित मजदूर व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बिजली के बकायादारों एवं मजदूरों से विद्युत विभाग के कर्मचारी फार्म जमा करने के नाम पर दो-दो सौ रुपए तक वसूल रहे हैं। विगत दो दिनों से बिल माफी और अपना फार्म जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग लाइनों में लगे दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि फार्म भरवाई और जमा करने के लिए वूसली की जा रही है। नहीं देने पर उपभोक्तओं को परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अधिकारी जांच की बात कर हैं। वही विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति से किसी तरह का पैसा विभाग के कर्मचारियों द्वारा नहीं लिया जा रहा है।

दो पेज का फार्म दस रुपए में
थालादिघावन के देवरी में वर्षो पुराने बिजली बिलों को माफ कराने के लिए बिजली कंपनी कार्यालय में लोगों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं। भीड़ को देखते हुए कई लोगों ने इसमे भी अपनी कमाई का तरीका निकाल लिया है। हालत यह है कि बिल माफी के लिए दो पेज का फार्म दुकान से दस रुपए में बिक रहा है। इसे भरवाने के लिए भी लोगों को दस रुपए अतिरिक्त देना पड़ रहे हैं। फोटो कॉपी दुकानदार से लेकर बिजली कंपनी के एजेंट सक्रिय हो गए हैं। लोगों का कहना है कि योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं में जानकारी के अभाव का दूसरे लोग फायदा उठा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई गरीब उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी नहीं है।

क्या है योजना
बिजली कंपनी के रायसेन शहर जेई एसआर पाली ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार बीपीएल कार्ड धारकों का पुराना बिजली माफ करने और पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिमाह 200 रुपए में बिजली मुहैया कराई जाएगी। १००० वाट तक का बिजली खर्च होने पर २०० रुपए का बिल दिया जाएगा। इससे अधिक बिजली कीखपत होने पर पूरा बिल दिया जाएगा। जिसमें से २०० रुपए उपभोक्ता से जमा कराए जाएंगे, बाकी राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। योजना के तहत जून माह तक के बिल माफ किए जाएंगे। माफी की कार्रवाई अगस्त माह से शुरू होगी।

बिजली बिल माफी के पंजीयन में यदि कहीं कोई गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी जांच करेंगे। हमने पुलिस को सूचना दे दी है। जनप्रतिनिधियों के लिए भी कार्यालय में काउंटर लगाया है, ताकि वे भी बैठकर नजर रख सकें।
आशीष भालेकर, जेई बिजली कंपनी बेगमगंज