10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुले आसमान के नीचे करते हैं बस का इंतजार, सबसे व्यस्त जोड़ पर नहीं है सुविधा के इंतजाम

खुले आसमान के नीचे करते हैं बस का इंतजार, सबसे व्यस्त जोड़ पर नहीं है सुविधा के इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 1 Jul 2018, 12:41 PM IST

sehore, sehore news, shore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, bus stand, sehore bus stand, bus stop, mousam, baarish, Traveler, waiting room,

खुले आसमान के नीचे करते हैं बस का इंतजार, सबसे व्यस्त जोड़ पर नहीं है सुविधा के इंतजाम

सीहोर। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र में भी यात्रियों की समस्या कम नहीं हो रही है। हर मौसम में खुले आसमान के नीचे घंटों खड़े होकर यात्रियों को सफर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकतर बसे शहर में न आते हुए फर्राटे भर निकल जाती है। जिस जोड़ पर यात्री बस का इंतजार करते हैं, वहां पर सुविधा का अभाव होने से उनको परेशानी उठाना पड़ती है।

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र के यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। समस्या ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आने वाले सैंकड़ा खेड़ी मार्ग की है। गर्मी का पूरा मौसम बीत जाने के बाद बारिश का मौसम भी शुरू हो गया है। सैंकड़ा खेड़ी जोड़ पर यात्रियों की सुविधा के लिए किसी भी तरह की कोई पहल नहीं की गई है। यही कारण है कि भरी गर्मी में यात्रियों ने पासीना बहा कर यात्रा करनेे के लिए बस का इंतजार करते रहे। अब बारिश आने के बाद गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन बारिश की समस्या आन खड़ी हुई है। भोपाल सहित इंदौर व अन्य स्थानों पर यात्रा करने वाले यात्री बारिश के पानी में भीगकर यात्रा करने मजबूर है।

सीहोर से भोपाल अपडाउन करने वाले रितेश यादव ने बताया की पिछले दो सालों से बस से ही आना जाना कर रहे है। कई बार यात्री बस शहर में ना जाते हुए चौराहे पर ही छोड़ देती है। शहर आने करीब तीन किलो मीटर की दूरी तय कर बस स्टैंड आना पड़ता है। राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह और रात के समय इंदौर से आने जाने वाली अधिकतर बसे स्टैंड पर नहीं आती है। कई बार पैदल दूरी तय कर चौराहे तक पहुंचने पर वाहन निकल जाता है। ऐसी स्थिति में गर्मी के मौसम में पसीने से गीले हो जाते है या फिर बारिश में पानी के कारण भीग जाते है। यात्री प्रतिक्षालय नहीं होने से सैंकड़ो यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नहीं बने प्रतीक्षालय
फांदा टोल से लेकर लसूड़लिया परिहार, सैंकड़ाखेडी, इंद्रानगर, झागरिया रोड और सोया चौपाल पर कही भी यात्रियों की सुविधा नजर नहीं आती है। एक मात्र इछावर चौराहे पर ही प्रतीक्षालय बना हुआ है। आने जाने के दौरान अधिकतर यात्री परेशान होते नजर आते है। बस संचालक अपनी मन मर्जी के मालिक बन गए है। अधिकतर बसों के सीहोर परमिट होने के बाद भी समय बचाने के चलते सवारियों को रात और दिन के समय सैंकड़ा खेड़ी या फिर मुख्य राज्य मार्ग पर ही छोड जाते है। कई बार महिला और बच्चे होने के के कारण बड़ी समस्या का सामना यात्रियों को करना पड़ता है। आरटीओ अनुराग शुक्ला ने बताया कि जो बसे अंदर नहीं आती है, उनको निर्देशित किया जाएगा।