गुना

फसल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमलावरों ने ट्रैक्टर में भी लगा दी आग, तमाशबीन बनी रही पुलिस

घटनाक्रम में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 11 लोग मीणा समाज के बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति सोंधिया समाज का है।

2 min read
Sep 26, 2022
फसल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमलावरों ने ट्रैक्टर में भी लगा दी आग, तमाशबीन बनी रही पुलिस

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले के अंतर्गत आने वाले मधुसूदनगढ़ थाना इलाके के बीदोरिया गांव में पुलिस के आंखों के सामने ही खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस दूर खड़ी तमाशा देखती रही और उसके आंखों के सामने दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हथियार चलते रहे। घटना के दौरान एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के ट्रैक्टर में भी आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि, इस संघर्ष के दौरान 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि, ये खूनी संघर्ष भदोरिया गांव में मीणा समाज और सोंधिया समाज के लोगों के बीच हुआ। विवाद की वजह फसल काटना बताया जा रहा है। बहसबाजी से शुरु हुआ ये विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि, इसने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। घटना में एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमले के दौरान फायरिंग भी की गई है। हालांकि, अबतक किसी के गोली ले घायल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, ये पूरा घटनाक्रम मधुसूदनगढ़ पुलिस की आंखों के सामने चलता रहा, लेकिन पुलिस तमाशबीन बने रहने के अलावा और कुछ नहीं कर सकी।


दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया

खूनी संघर्ष के शांत होने के बाद घटना के घायलों को इलाज के लिए मधुसूदनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से दो लोगों की गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल भी रेफर किया गया है। जबकि इस पूरे घटनाक्रम में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 11 लोग मीणा समाज के बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति सोंधिया समाज का है। अब देखना यह होगा कि, इस मामले में पुलिस क्या आगे क्या कार्रवाई करती है।

घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Published on:
26 Sept 2022 08:34 pm
Also Read
View All