गुना

दरोगा को मारने दौड़ा लिया सिपाही, एसपी ने जिलेभर से एेसी घटनाआें पर मांगी रिपोर्ट

Clash between Inspector and Constable गुना क्षेत्र में वर्दी वालों के बीच हुआ यह मामला चर्चा का केंद्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2020, 1:46 PM IST
,
murdered

गुना। एक पुलिसवाले को अपने मातहत को ड्यूटी पर रहने की नसीहत देना व मुश्तैदी की जांच करना भारी पड़ गया। गुस्साए मातहत ने अपने सीनियर को ही मारने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि, मामला जब एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से अनुशासनहीन सिपाही को निलंबित कर दिया है।

आरोन कस्बा के पुराना बस अड्डे पर सुरक्षा के लिए पुलिस की फिक्स पिकेट लगाई जाती है। यहां सिपाहियों की तैनाती होती है। बीते दिनों इस पिकेट पर सिपाही नवदीप अग्रवाल की ड्यूटी फिक्स पिकेट पर लगाई गई थी। कोतवाली में तैनात एसआई अशोक उपाध्याय 30 अप्रैल को पिकेट की जांच को निकले थे। उन्होंने पुराना बस अड्डे की पिकेट पर तैनात सिपाही को नदारद पाया। उन्होंने ड्यूटी से गायब सिपाही नवदीप अग्रवाल को चेतावनी देते हुए तत्काल पिकेट पर ड्यूटी करने का आदेश दिया। इसके बाद वह वहां से चले गए।

दरोगा अशोक उपाध्याय की शिकायत के मुताबिक जब वह दुबारा जांच करने वहां पहुंचे तो सिपाही नवदीप अग्रवाल उनसे बहस करने लगा। जांच करने से गुस्साए सिपाही ने दरोगा अशोक अग्रवाल से अभद्रता करते हुए गाली-गलौच पर उतारू हो गया। आरोप है कि सिपाही ने दरोगा को मारने के लिए सरेआम दौड़ा लिया और अभद्रता की।
दरोगा के साथ मातहत सिपाही का दुव्र्यवहार किए जाने की सूचना एसपी तरुण नायक के पास पहुंची। उन्होंने अनुशासनहीन सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।

Updated on:
2 May 2020, 1:46 PM IST
Published on: