24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं भोजन के लाले, कहीं अनाज रखने की जगह नहीं: गुना में खुले में भीग रहा लाखों कुंतल गेहूं

अव्यवस्था खुले में रखा दो लाख कुंतल सरकारी गेहूं बारिश में भीग रहा किसानों से खरीद लिया गया लेकिन गोदामों में भेजा नहीं गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 May 2020, 3:20 PM IST

wheat_2.jpg

wheat kept open at a center in Madhya Pradesh Guna

गुना। एक ओर देशभर में दिहाड़ी मजदूरों, कामगारों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हैं तो दूसरी ओर कई लाख कुंतल सरकारी गेहूं आसमान तले बारिश में भीग रहा। मध्य प्रदेश के गुना जिले के क्रय केंद्रों पर लाखों कुंतल गेहूं खरीदी की जा चुकी है लेकिन परिवहन के अभाव में यह केंद्रों पर ही रखरखाव के अभाव में पड़ा है।

Read this also: लाॅकडाउन में शराब की तस्करी, बड़ी खेप जब्त, सिपाही के साथ मिलकर चल रहा था खेल

गुना के 67 केंद्रों पर बीते 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है। किसान भी अपनी उपज को बेचने में उत्साहित हैं। आलम यह कि पंद्रह दिन में ही गेहूं खरीद का पचास प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक गुना में गुरुवार तक 65 हजार मिट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। इसमें से अभी भी करीब दो लाख कुंतल गेंहू खुले में ही विभिन्न केंद्रों पर पड़ा हुआ है।
उधर, गेहूं रखरखाव की सुविधा नहीं होने की वजह से बरसात होने पर आए दिन यह भीगकर खराब हो रहा है। बुधवार व गुरुवार को भी इंद्रदेव गुना क्षेत्र में मेहरबान रहे। बारिश होने की वजह से अधिकतर गेहूं भीग गया। यह सुखद रहा कि बारिश अधिक नहीं हुई।

Read this also: शुक्र है...42 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट में सबकुछ ठीकठाक, ईसागढ़ के डाॅक्टर्स व मृतका के पति की रिपोर्ट का इंतजार

खरीद तो लिया लेकिन ले जाने की समुचित सुविधा नहीं

गुना क्षेत्र में 24 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। गुरुवार तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 65 हजार मिट्रिक टन गेहूं किसान बेच चुके हैं। इस साल यहां 1.20 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। गेहूं खरीदने के साथ ही उसे परिवहन कर गोदामों में भेजना भी है लेकिन इसके गोदामों में भेजने की रफ्तार कम है। जानकारी के मुताबिक जिले के 67 क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं में 1.95 लाख कुंतल गेहूं अभी भी खुले में ही पड़ा है। दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से खुले में रखा गेहूं भीग रहा। लगातार मौसम खराब रह रहा है। जानकार बताते हैं कि अगर जल्द से खुले में रखे गेहूं के सुरक्षित जगह रखने की व्यवस्था नहीं हुई तो हजारों कुंतल गेहूं खराब हो जाएगा।

Read this also: कलक्टर साहब की भी कोरोना रिपोर्ट आई, अग्रवाल परिवार के दो बच्चों को कोरोना पाजिटिव

बारिश की आशंका लगातार बनी हुई है

गुना क्षेत्र में बारिश की आशंका लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं।

धाननखेड़ी खरीद केंद्र पर नहीं बारदाना

गेहूं खरीदी के बीच बारदाना की कमी सामने आई है। बमोरी क्षेत्र के ग्राम धानननखेड़ी गेहूं खरीदी केंद्र पर आए दिन बारदाना खत्म हो जाता है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ता है। किसानों ने बताया, कि यहां कोरोना से बचाव के लिए उपाय नजर नहीं आ रहे। किसानों को दूर खड़ा करने की व्यवस्था नहीं की है। कर्मचारी भी बिना मॉस्क के काम कर रहे हैं।

Read this also: क्यों चना बेचने गया किसान चढ़ गया वेयरहाउस की छत पर, देर रात तक हलकान रही पुलिस, प्रशासनिक अमला करता रहा मनुहार