24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र है…42 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट में सबकुछ ठीकठाक, ईसागढ़ के डाॅक्टर्स व मृतका के पति की रिपोर्ट का इंतजार

Fight against Coronaअशोकनगर में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद संपर्क में आए लोगों के सैंपल रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 May 2020, 11:58 AM IST

Corona test

Maha Corona: 24 घंटे में 583 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 से संक्रमित मरीज 10498...

अशोकनगर। कोरोना संक्रमित (Corona) मृतका के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 42 सैंपलों की जांच में 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि छह लोगों का सैंपल रिजेक्ट हो गया है। फिलहाल, महिला के पति की सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आनी शेष है। रिपोर्ट आने के बाद जिले के जिम्मेदारों ने थोड़ी राहत की सांस ली है क्योंकि इस रिपोर्ट के बाद अब कोई भी पाजिटिव जिले में नहीं है।
गुरुवार रात को डीआरडीई ग्वालियर (DRDE Gwalior)से 42 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट (Corona report) आ गई। 36 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 6 सेम्पल रिजेक्ट हो गए।

Read this also: कोरोना रोकथाम में अंधविश्वास का रोड़ा, संक्रमित पत्नी का पति कराता रहा झाड़-फूंक

कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए डाॅक्टर्स की भी जांच

कोरोना से महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल के सात डाॅक्टर्स का भी सैंपल भेजा गया था। गुरुवार की रात में जांच रिपोर्ट आई। कोरोना पॉजिटिव महिला चार दिन जिला अस्पताल में भर्ती रही थी। महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल के डॉ. मनीष चैरसिया, डॉ. अंकुर तारई, डॉ. संदीप भल्ला, डॉ.आरके जैतवार, डॉ. संदीप जैन और डॉ.सौरभ शर्मा तथा डाॅ.डीके जैन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के अनुसार डाॅ.डीके जैन का सैंपल रिजेक्ट हो गया है। जबकि अन्य सभी डाॅक्टर्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी ईसागढ़ अस्पताल के डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

Read this also: मां नर्मदा क्षेत्र की सुंदरता को फिल्माने की मंशा अधूरी छोड़ विदा हुए ऋषि कपूर

यह है मामला

ईसागढ़ के कंडेलगंज की चालीस वर्षीय शांतिबाई पत्नी अजब सिंह की मौत भोपाल में कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। एम्स से सैंपल रिपोर्ट आने के बाद शांतिबाई की मौत की वजह कोरोना संक्रमण बताया गया।

पति अंधविश्वास में पड़ा रहा, अभी भी नहीं मान रहा

शांतिबाई की रिपोर्ट के बाद भी मृतका का पति अजब सिंह इस मौत की वजह जादू-टोना बताता रहा। पड़ोसियों की मानें तो पत्नी के बीमार होने पर उसने घर में ही झाड़-फूंक भी कराया। हालांकि, हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमण से पीड़ित शांतिबाई को बचाया नहीं जा सका। इस मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा और मृतका के मोहल्ला के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में सर्वे कराना भी शुरू कर दिया। स्वास्थ्य महकमा के अनुसार बुधवार को 14 टीमों को लगाकर सर्वे कराया जा रहा है। उधर, एक दिन पहले मृतका के पति अजब सिंह को कोविड सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। उसकी जांच केलिए भी सैंपल भेजा गया है।

Read this also: ‘सरकार’ पर भरोसा कर छला महसूस कर रहा ‘अन्नदाता’, मंत्रियों का वादा भी रह गया अधूरा

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग