24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुआ कुछ ऐसा कि चना बेचने गया किसान चढ़ गया वेयरहाउस की छत पर, देर रात तक हलकान रहे सब

राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र की घटनाकई घंटों तक प्रशासन व पुलिस की सांसें अटकी रही  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Apr 2020, 7:46 PM IST

हुआ कुछ ऐसा कि चना बेचने गया किसान चढ़ गया वेयरहाउस की छत पर, देर रात तक हलकान रहे सब

हुआ कुछ ऐसा कि चना बेचने गया किसान चढ़ गया वेयरहाउस की छत पर, देर रात तक हलकान रहे सब

ब्यावरा। सरकार और प्रशासन किसानों के हित में चाहे जो भी दावे करे लेकिन किसानों के हिस्से परेशानी ही हाथ लग रही है। राजगढ़ के ब्यावर में चना खरीद नहीं होने से परेशान एक किसान युवक ने अनोखा विरोध किया। युवक के इस विरोध से कई घंटे तक सबकी सांस अटकी रही और सरकारी अमला उसे मनाने में जुटा रहा। गुरुवार को उपज तौलवाने के आश्वासन के बाद वह माना और रात में नीचे उतरा। गुरुवार को जिम्मेदारों की देखरेख में उसके उपज की खरीदी कराई गई।

Read this also: ‘सरकार’ पर भरोसा कर छला महसूस कर रहा ‘अन्नदाता’, मंत्रियों का वादा भी रह गया अधूरा

जानकारी के मुताबिक बुधवार को मऊ के रघुवीर सिंह पुत्र जुझार सिंह सौंधिया उपार्जन केंद्र पर अपना 14 कुंतल चना लेकर आए थे। एक दिन पहले ही केंद्र की ओर से उनको 14 कुंतल खरीदी किए जाने संबंधी मैसेज आया था। किसान जब केंद्र पर पहुंचा तो वहां के प्रभारी ने उपज लेने से मना कर दिया। फसल लेने में आनाकानी करने से किसान युवक परेशान हो गया।

Read this also: कोरोना रोकथाम में अंधविश्वास का रोड़ा, संक्रमित पत्नी का पति कराता रहा झाड़-फूंक

केंद्र प्रभारी चना में मिट्टी व डंठल होने की बात करते हुए उसे वापस भेजने लगे तो युवक ने लाने का किराया सहित तमाम अन्य खर्च का वहन दुबारा नहीं कर पाने की बात कहते हुए इसका विरोध करने लगा। उसका आरोप था कि उसे बेवजह परेशान करने की नियत से लौटाया जा रहा है। युवक ने केंद्र प्रभारी को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह वेयरहाउस की छत पर चढ़ गया। रघुवीर सिंह वेयरहाउस पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। धमकी से क्रय केंद्र पर मौजूद सभी लोग हलकान हो गए। सब मनुहार करने लगे। लेकिन वह नहीं माना। केंद्र प्रभारी ने अपने उच्चाधिकारियों व पुलिस को सूचित किया।

Read this also: LockdownSideEffect: 30 प्रतिशत लोगों में हावी होने लगा चिड़चिड़ापन, भविष्य की अनिश्चितता को लेकर 53 प्रतिशत लोग परेशान

सूचना पर ब्यावर प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक को समझाना सभी ने शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक किसी तरह माना। प्रशासन व पुलिस के लोगों ने युवक को आश्वस्त किया कि सुबह उसकी उपज की तुलाई करा दी जाएगी। इसके बाद युवक वेयरहाउस से नीचे उतरा, तब जाकर सबने चैन की सांस ली।
उधर, गुरुवार सुबह रघुवीर सिंह की उपज (चना) मंडी में बिकवाया गया।
इस बाबत ब्यावरा थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया ने बताया कि युवक के वेयर हाउस की छत पर चढ़ने की सूचना उपार्जन केंद्र से मिली थी। काफी मशक्कत के बाद उसे समझाइश देकर उतारा और अगले दिन उसकी उपज तुलवाई गई।

Read this also: साहब...काम है नहीं, रसोई के लिए राशन चाहिए, बचत खर्च हो चुका, कैसे परिवार चलाएं