गुना

छात्रों को बताया, बिना योजना नहीं मिलती सफलता, ​स्किल बढ़ाने पर दिया जोर

दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग का आयोजन
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 1:32 PM IST
educational tranning programme organised in guna
छात्रों को बताया, बिना योजना नहीं मिलती सफलता, ​स्किल बढ़ाने पर दिया जोर

गुना। जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा शहर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुजरात, राजस्थान, पंजाब हरियाणा एवं मध्य प्रदेश के 98 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर विजय दत्ता ने की और उन्होंने बच्चों को बताया कि बिना योजना के किसी भी कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं होती। अपनी इच्छा शक्ति दृढ़ करने, रीडिंग, स्किल को बढ़ाने पर जोर दिया। बच्चों को प्रशासनिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के तरीके और उपाय बताएं।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में गुजरात से आईं शीतल गोसाई एवं सहायक प्रशिक्षण के रूप में नरेंद्र अग्रवाल एवं जैसी संजय रूथाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीदार जीत सिंह जी ने की। कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष अंजलि बतरा उपस्थित रहे। स्वागत भाषण जेसीआई गुना सेंट्रल के अध्यक्ष जैसी सुनील सोनी ने किया। इस दौरान आलोक जैन, निधिश सोलंकी, दिलीप अग्रवाल, गोविंद गोयल, अतुल अग्रवाल, देवेंद्र सोलंकी, सचिव डीके जैन, विकास सोनी आदि उपस्थित रहे।

समाज को करेंगे शिक्षित और उन्नत
समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कदम उठाए जाएं। शिक्षा पर जोर देकर समाज को उत्थान की ओर अग्रसर करना होगा। यह बात भोपाल से आए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने कही। शुक्रवार को मैथिल ओझा समाज धर्मशाला ट्रस्ट गुना में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केएन झा, प्रदेश विष्णु विश्वकर्मा जी समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य अतिथिगणों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्लित कर किया गया।

उसके बाद अतिथिगणोंं एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर मथुरिया, मथुराप्रसाद नदिया, रामभरोसे, नाथूराम, रामसेवक आदि का माल्यार्पण कर शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इसके बाद सभी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि केएन झा ने अपने भाषण में समाज में शिक्षा के क्षेत्र में समाज मे जागृति लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, शिक्षित विद्यार्थी एवं युवाओं को पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने का आश्वासन दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम ओझा द्वारा समाज हित के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने धर्मशाला ट्रस्ट की विभिन्न समितियों का निर्माण कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जबावदेही निश्चित की। पत्रिका विमोचन किया। इस दौरान बड़ी सं या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Published on: