
Guna Power Cut: मध्यप्रदेश के गुना शहर में बिजली कंपनी शनिवार (17 अक्टूबर) को मेंटेनेंस के नाम पर शहर के बड़े हिस्से की बिजली सप्लाई पांच घंटे बंद रखेगी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 220 केवी उपकेंद्र से जुड़े शहर के सभी जोन के 33 और 11 केवी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कॉलोनियों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। कंपनी के अनुसार, 220 केवी उपकेंद्र गुना में 33 केवी मेन बस का कंडक्टर और डिस्क इंसुलेटर बदलने के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
बिजली कटौती से भार्गव कॉलोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, वर्धमान भवन, राधा कॉलोनी, छाबड़ा कॉलोनी, सोनी कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, आदर्शनगर, हाउसिंग बोर्ड, साई सिटी, विद्यांचल कॉलोनी, विद्यार्थी नगर, श्रीराम कॉलोनी, गांधी नगर, पुरानी छावनी और बूढ़े बालाजी सहित कई रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। हाट रोड, नई सड़क, हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज, बैजू चौराहा, जयस्तंभ चौराहा, सदर बाजार, सब्जी मंडी और नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा कुशमौदा गांव, नया औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, बजरंगगढ़ बायपास, बजरंगगढ बायपास रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विध्यांचल कॉलोनी, साईधाम पार्ट 2, विधार्थीनगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण आदि क्षेत्र, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, गांधी नगर, पोल्ट्री फार्म नया औघौगिक क्षेत्र, बूढे बालाजी, पवन कॉलोनी, और मालपुर रोड के उपभोक्ताओं को भी कटौती का सामना करना पड़ेगा।
कैंट क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, पुलिस कंट्रोल रूम, कलेक्टर परिसर, एसपी कार्यालय, जिला न्यायालय, जिला पंचायत कार्यालय, पुराना और नया कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन तथा रेलवे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। सिद्धिविनायक अस्पताल सहित विभिन्न संस्थानों और कॉलोनियों पर भी असर पड़ेगा। बिजली कंपनी के सिटी एई के अनुसार, यह शटडाउन जरूरी तकनीकी कार्य के लिए लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली के बिना काम चलाने की तैयारी रखनी होगी।