गुना

बदमाशों ने कुत्ते को सुलाया, ताले चटकाए और लूटकर ले गए हजारों के जेवर, वीडियो वायरल

MP News- एमपी के गुना में आधे दर्जन बदमाश रात में घर कूदकर घुसे, कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाया, सीसीटीवी घुमाए और सूटकेस में भरे लाखों के जेवर नकदी गायब कर गए।

3 min read
Aug 21, 2025
gang loots jewellery cash guna robbery video viral (Patrika.com)

guna robbery video viral: अज्ञात बदमाश गुना जिले में कहीं न कहीं वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में धरनावदा थाने की झागर पुलिस चौकी से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम मोई में रहने वाले विठ्ठल किरार के घर आधा दर्जन से अधिक बदमाश घुसे और 90 हजार से अधिक का माल ले उड़े। ग्रामीण इसको डकैती बता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे चोरी मान रही है।

बदमाशों ने पहले उनके पालतू कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाया, यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, इसके बाद इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली और लगभग पांच लाख का माल ले उड़े। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उसको देखकर पुलिस इसे डकैती न मानकर चोरी मान रही है। इस वारदात में पारदी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। इसकी सूचना घर मालिक ने झागर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। (MP News)

ये भी पढ़ें

मौसम अलर्ट: 22, 23 और 24 को नॉनस्टॉप बारिश का अनुमान, तगड़ा मानसून सिस्टम एक्टिव

ये है मामला

पुलिस चौकी झागर से करीब तीन किमी दूर स्थित ग्राम मोई में रहने वाले विठ्ठल किरार के यहां मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर के चारों ओर बनी दस फुट ऊंची सुरक्षा दीवार फांदकर घर में घुस गए। उन्होंने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। कुल छह बदमाश इस दौरान देखे गए। कुछ बदमाशों ने वहां दिखाई दे रहे सीसीटीवी कैमरों को घुमा दिया ताकि रिकॉर्डिंग न हो सके। एक-दो बदमाश बाहर घूम रहे थे। (MP News)

कुत्ते को खिलाया नशीला पदार्थ, सीसीटीवी की दिशा बदली

इस दौरान घर के बरामदे में एक कुत्ता भौंका तो बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और खींचकर उसे घर के बाहर कर दिया। बताया गया कि कुत्ता जब बेहोश हो गया तो बदमाशों ने कमरों में तांकझांक की और जिन कमरों में घर में लोग सोए थे उनके दरवाजों की कुंडी बाहर से लगा दी। फिर उस कमरे का ताला तोड़कर बदमाश दाखिल हुए जहां संदूक रखा था। बदमाशों ने सामान अस्त व्यस्त कर संदूक में से एक सूटकेस निकाल लिया उसे अपने साथ ले गए। सूटकेस में ज्वैलरी और 50 हजार रुपए नकद रखे थे। (guna robbery video viral)

मक्का के खेत में पड़ा मिला सूटकेस

बताया गया कि परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाशी ली तो पास के मक्का के खेत की मेड़ पर खाली सूटकेस, उसमें रखे कुछ कपड़े, ज्वेलरी की खाली डिब्बियां और खाली बटुए पड़े मिले। इन सामान के पास ही एक पाना भी पड़ा मिला जिसका उपयोग संभवत: ताला चटकाने के लिए किया होगा। बदमाश सूटकेस में रखी तकरीब 50 हजार रुपए नकद राशि और सोने चांदी की ज्वैलरी ले जा चुके थे। पीड़ित परिवार ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद देर रात चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। (guna robbery video viral)

एक माह पहले भी बनाया था निशाना

विठ्ठल किरार के भाई नंदकिशोर किरार के अनुासर इन दिनों इलाके में पारदी बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद है। करीब एक माह पहले भी उनके घर को निशाना बनाया गया था। बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगा दी थी लेकिन घर के लोगों के जाग जाने से बदमाश भाग गए थे। इसके बाद सेफ्टी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

फतेहगढ़ पुलिस थानान्तर्गत कोहन पंचायत के बनियानी गांव में रहने वाले चंपालाल मीना के घर में अज्ञात बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देकर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा ले गए। चंपालाल का आरोप है कि 16 से अधिक बदमाशों ने उनको बंधक बनाया और मारपीट भी की, इसके बाद सामान लूटकर ले गए। जिसमें तीस हजार रुपए की नकदी भी है। जबकि यह भी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। (MP News)

ये भी पढ़ें

मंदिर के पास जमीन ने उगला खजाना, मिले चांदी के चमचमाते 45 सिक्के!

Published on:
21 Aug 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर