गुना

गुना CMHO डॉ हेमंत गौतम की सड़क दुर्धटना में मौत, खड़े ट्रक में घुसी कार

गुना से दतिया जाते समय बोलेरो कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में गुना सीएमएचओ डॉ. हेमंत गौतम की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2022, 4:38 PM IST
News
गुना CMHO डॉ हेमंत गौतम की सड़क दुर्धटना में मौत, खड़े ट्रक में घुसी कार

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिला सीएमएचओ डॉ हेमंत गौतम की अमोला के निकट सड़क दुर्धटना में मौत हो गई है। गुना से दतिया जाते समय बोलेरो कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। संभावना जताई जा रही है कि, ये हादसा कोहरे के चलते हुआ होगा। हादसे में वाहन चालक सुरक्षित है।

बता दें कि, गुना के सीएमएचओ डॉ हेमंत गौतम की शिवपुरी के अमोला के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। रविवार को अपने अवकाश की वजह से वो गुना से दतिया जा रहे थे। गुना से दतिया जाते समय उनका वाहन बुलेरो खड़े ट्रक में घुसा। हादसे की जानकारी लगते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि, संभवतः ये हादसा तेज कोहरे के चलते हुआ होगा। फिलहाल, चालक रजक सुरक्षित है।


परिवार से मिलने जा रहे थे दतिया

आपको बता दें के डॉ. गोतम ने 15 दिन पहले ही दतिया से स्थानांतरित होने के बाद सी.एम.एच.ओ का कार्यभार संभाला था। फिलहाल उनका परिवार दतिया में ही रह रहा था। इसी के चलते अवकाश होने की वजह से वो अपने परिवार से मिलने अल सुबह गुना से दतिया के लिए निकले थे। डॉ. गौतम सरकारी वाहन से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन, रास्ते में उनके साथ ये हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. गौतम शनिवार की रात ही विभाग के एक वरिष्ठ अफसर के यहां हुई बर्थ डे पार्टी में भी शामिल हुए थे।


20 दिन पहले गुना PRO की हुई सड़क हादसे में मौत

आपको बता दें कि, 20 दिन पहले गुना के पी.आर.ओ के.पी.एस दांगी का भोपाल से आते समय गुना-ब्यावरा के बीच बीणागंज में वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। खास बात ये है कि, वो भी दतिया के ही रहने वाले थे। दांगी भी सरकारी वाहन से भोपाल गए थे।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video

Published on: