28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती लग्जरी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

शुक्रवार रात एक लग्जरी बस आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब ये बस पुणे से यात्रियों को लेकर इंदौर आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2022, 7:46 PM IST

News

चलती लग्जरी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक इंदौर में शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब ये बस पुणे से यात्रियों को लेकर इंदौर आई थी। आगजनी की घटना से बस में सवार यात्री बुरी तरह घबरा गए। बताया जा रहा है कि, जिस दौरान बस में आगजनी की घटना हुई उस दौरान बस में करीब एक दर्जन के करीब यात्री सवार थे। हालांकि, बस में आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों के सुरक्षि बस से बाहर निकाल लिया। इस संबंध में फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही पुलिस और आसपास के रहवसियों ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया था।

बता दें कि, शुक्रवार रात को शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी जगह जगह चेकिंग पॉइंट बना रखे थे। चूंकि, शहर में रात को कर्फ्यू भी था, इसलिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। रात करीब 10:30 बजे एक लग्जरी बस पुणे के यात्रियों को लेकर शहर के राजेंद्र नगर पहुंची। इस दौरान अचानक ही बस के अगले हिस्से से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, AC बस होने के कारण उसमें धुआं भरने लगा, जिससे बस में सवार यात्री बुरी तरह घबरा गए। बस में आग बुझाने का उपकरण था और ड्राइवर ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन इसकी शुरुआती कोशिश नाकाफी थी, जिसने यात्रियों की टेंशन और बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें- नए साल पर खुशखबरी, 102 रुपए कम हुए LPG सिलेंडर के दाम


महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

वहीं, आनन फानन में किसी राहगीर ने राजेंद्र नगर थाना पुलिस को घटना के संबंद में सूचना दी। इसपर तुरंत ही एक्शन में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौर्चा संभालते हुए पहली प्राथमिकता से बस में फंसे लोगों के सुरक्षित बाहर निकाला। प्रभारी अमृता सोलंकी और गांधी नगर एसीपी सौम्या जैन अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुच गईं और राहत बचाव कार्य शुरु किया। हादसा थाने के नजदीक ही हुआ था, इसलिए फायर ब्रिगेड आने से पहले थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने तुरंत ही थाने की बोरिंग चालू करके बस के ऊपर पानी की बोछार की, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। इस तरह पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video