गुना

शरीर में लगे थे टांके, फिर भी दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर लूटे 17 लाख, गुना पुलिस ने किया खुलासा

Guna Theft Case- गुना जिले में धनिया व्यापारी के सहयोगी से 17 लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Jul 09, 2026
Guna Theft Case 17 Lakh Rupees Stolen from Home Despite Stitches on Body
Guna Theft Case- गुना पुलिस ने 17 लाख की लूट का किया पर्दाफाश (फोटो सोर्स- Patrika)

Guna Theft Case-मध्य प्रदेश के गुना शहर में बीते दिन हुई 17 लाख रुपए की चोरी की वारदात को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने के बाद एक रोचक तथ्य भी सामने आया है। बता दें कि, शहर के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में बुधवार सुबह धनिया कारोबारी के सहयोगी से 17 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया था। गुना पुलिस ने दो आरोपियों को भोपाल से दबोच लिया है। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम भी बरामद करने की जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुंभराज में धनिया दो व्यापारियों के सहयोगी वासुदेव शर्मा से 17 लाख की लूट करने के बाद तीन में से दो बदमाश आरोन के जंगलों के रास्ते भोपाल की तरफ भागे थे। पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। अंतत: इनमें से दो बदमाशों को भोपाल से दबोच लिया गया है। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के नाम राघव शर्मा और सौरभ यादव सामने आए हैं। जबकि तीसरा साथी आरोन निवासी रूद्र गोस्वामी किसी दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर अब तक भागने में सफल रहा है।

एक आरोपी के शरीर में मिले टांके

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गुना पुलिस को रोचक जानकारी का पता चला। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी राघव शर्मा का हाल ही में एक ऑपरेशन हुआ है। पुलिस ने जब उसे दबोचा तब भी उसके शरीर में टांके लगे हुए हैं। ऐसी हालत में भी उसने पूरे शहर को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

आईजी ने घोषित किया था 30 हजार का इनाम

बता दें कि, इस वारदात के दौरान गुना जिले के दौरे पर मौजूद आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस की 6 टीमें लगातार आरोपियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी हैं। तीसरे फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है।

आंखों में मिर्ची डालकर छीना नोटों से भरा बैग

राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले वासुदेव शर्मा कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिए काम करते हैं। मंगलवार शाम उन्होंने पचोर से कलेक्शन किया और अपने घर लौट गए थे। बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिए निकले थे। बैग में करीब 17 लाख रुपए नगद रखे हुए थे। जैसे ही वो पायगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे, तभी सामने से अचानक बाइक सवार तीन बदमाश आए गए और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आंखों में मिर्ची लगते ही वासुदेव बुरी तरह से तिलमिला उठे। इसी की फायदा उठाकर बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

Updated on:
09 Jul 2026 02:32 pm
Published on:
09 Jul 2026 02:31 pm