गुना

चुनाव आते ही राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता, ग्रामीणों से बढ़ रही नजदीकियां

चुनाव आते ही राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता, ग्रामीणों से बढ़ रही नजदीकियां

2 min read
May 04, 2018
guna news, patrika bhopal, guna patrika, election 2018, congress, bsp,

गुना। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता पूर्व की अपेक्षा और अधिक बढ़ती जा रही है। वे वोट पाने और जिले की चारों विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति बनाने में जुट गई है। बीते रोज भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। उसमें चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत तय हुआ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल हो रहे हैं, इसलिए भाजपा अब जिले की 428 ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन करने जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने उनकी नजदीकियां बढ़ जाएं और उसका लाभ आगामी चुनावों में भाजपा को मिल सके। इससे पूर्व भाजयुमो भी अभियान के तहत ग्राम पंचायतों तक पहुंची थी, वहां कार्यकारिणी बनाने की कवायद भी की थी।

कांग्रेस भी हुई सक्रिय
उधर गुना जिले में कांग्रेस पूर्व की अपेक्षा और सक्रिय हो गई है। जिला स्तर पर जन समस्याओं को लेकर आंदोलन का क्रम तेज कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केन्द्र तक कांग्रेस पहुंच रही है। इसके लिए कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही है। सांसद विधायक बार बार आकर शहर का जायजा ले रहे है। ग्रामीणों से उनकी तकलीफें पूछ रहे है। ताकि चुनाव में वोट मिल सकें।

बसपा ने भी बनाई रणनीति
वहीं बसपा भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी ने भी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय म्याना में बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर एवं पोलिंग के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अशोक गिरधर ने की। इस बैठक में गिरधर ने कहा कि पंचायत स्तर पर अति मजबूत स्तर पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमें जिले की चारों विधानसभाओं को मजबूत करना है। इस बैठक में बसपा के राहुल बौद्व, लल्लीराम बौद्व, चतुर्भुज सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण सुनहरे, सीताराम बैरागी, करन अहिरवार आदि शामिल थे।

Published on:
04 May 2018 11:32 am