गुना

सोनम और राजा रघुवंशी है अंतराष्ट्रीय साजिश का शिकार, इंदौर मिसिंग कपल मामले में बड़ा दावा!

Indore Missing Couple: मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा और सोनम रघुवंशी का मामला अंतराष्ट्रीय साजिश हो सकता है…. ऐसा कहना रघुवंशी समाज का।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 11:01 AM IST
Indore Missing Couple (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Indore Missing Couple (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Indore Missing Couple: मेघालय में इंदौर के नवविवाहित युवक राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत और अशोकनगर की सोनम रघुवंशी की गुमशुदगी को लेकर शनिवार को रघुवंशी समाज ने इस पूरी घटना को अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र करार दिया। अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद ने इस घटना को सिर्फ एक दंपती से जुड़ा मामला न मानते हुए इसे देश की सुरक्षा, मानवता और सांप्रदायिक सौहार्द पर हमला बताया।

महापरिषद ने किए बड़े दावे, बताया कारण

परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में कई संदिग्ध तथ्य और लापरवाही सामने आई हैं। होटल से नवदंपती के चारों मोबाइल गायब हैं, होटल मालिक और गाइड भी जानकारी देने से बच रहे हैं। नवविवाहित दंपती हनीमून पर गया था। महापरिषद पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि यह घटना बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है।

यदि इस मामले की सीबीआई जांच नहीं हुई, तो यह पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है। इस मामले को सिर्फ एसआईटी से नहीं सुलझाया जा सकता। हमें अभी जानकारी मिली है कि सिक्किम से एक और दंपती लापता है, और एक एनआरआई की लाश भी वहां से बरामद हुई है। इन तमाम घटनाओं से संकेत मिलता है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय आतंक का संगठित तंत्र है।

मंत्री सिंधिया और सीएम मोहन यादव से मांगी मदद

इस मौके पर समाज ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा केंद्र सरकार द्वारा अब तक दिए गए समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही मांग की कि वे इस मामले में और अधिक गंभीरता से हस्तक्षेप करें। समाज ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल भेजने और दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारी संदीप रघुवंशी छिंदवाडा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, गुना संरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी, शंभू रघुवंशी, आदित्य रघुवंशी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Updated on:
8 Jun 2025, 11:01 AM IST
Published on: