
SIT investigation reveals that Sonam Raghuvanshi got her husband killed (फोटो सोर्स: पत्रिका)
Indore Missing Couple: इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के साथ हुई रहस्यमयी घटना ने मध्यप्रदेश ही नहीं बल्की पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इंदौर से शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का 2 जून को शव मिला था। लेकिन अभी तक पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। अब इस मामले में सस्पेंस और बढ़ता जा रहा है। साथ केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। राजा और सोनम मामले में एक स्थानीय गाइड अल्बर्ट पड़े के ताजा बयान से सस्पेंस और बढ़ गया है। स्थानीय गाइड के मुताबिक, 23 मई की सुबह करीब 10 बजे उसने राजा-सोनम को 3 अन्य पुरुष पर्यटकों के साथ देखा था। राजा आगे-आगे तीनों के साथ चल रहे थे, सोनम पीछे थी।
बता दें कि, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) की शादी सोनम (27) से 11 मई 2025 को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। अपने हनीमून के लिए दोनों 20 मई को बेंगलुरु के रास्ते गुवाहाटी पहुंचे और कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद 23 मई को शिलांग चले गए। वहां से वे चेरापूंजी के पास नोंग्रीट गांव में प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने गए। 23 मई को सोनम(Sonam Raghuvanshi) ने अपनी सास से आखिरी बार बात की, जिसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए।
सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मप्र के पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क कर रहे हैं। सीबीआइ जांच आदेशित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है।
भाई विपिन ने बताया कि लापता बहू सोनम के भाई गोविंद टूरिस्ट प्लेस पर है। जिस स्थान पर सर्चिंग चल रही है वहां के बारे में उन्होंने जानकारी दी है। गोविंद ने बताया कि पचास फीट खाई में अब तक पुलिस सोनम को तलाशती रही। जिस स्थान पर सोनम का रेनकोट मिला उसे पिन पाइंट बनाते हुए सर्चिंग टीम अब रोड पर तलाश कर रही है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया वो सोहरा के होटल का है। यहां राजा और सोनम ने अपने बैग रखे थे। कैमरे में दिख रहा है कि जिस स्थान पर दोनों खड़े हैं वहां लाल रंग की कार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनमें से एक के चेहरे पर मास्क है। दोनों फोन पर बात कर रहे रहे हैं। पुलिस इस ओर भी जांच करने की बात कह रही है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
8 Jun 2025, 10:32 AM IST
Published on:
8 Jun 2025, 10:32 AM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़




