7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore Missing Couple: काश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात

Indore Missing Couple : शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ हसी-खुशी इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा की सड़ी-गली लाश घर पहुंची। राजा की पत्नी सोनम किस हाल में है… जिंदा है या राजा की तरह उसकी भी जान ले ली गई। ये बातें फिलहाल एक बड़ा रहस्य बन गई है। इसी बीच सोनम के पिता ने बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 8 Jun 2025, 9:22 AM IST

Indore Missing Couple

Indore Missing Couple honeymoon in shillong (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Indore Missing Couple: इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के साथ हुई रहस्यमयी घटना ने मध्यप्रदेश ही नहीं बल्की पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ हसी-खुशी इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा की सड़ी-गली लाश घर पहुंची। राजा की पत्नी सोनम किस हाल में है… जिंदा है या राजा की तरह उसकी भी जान ले ली गई। ये बातें फिलहाल एक बड़ा रहस्य बन गई है। इसी बीच सोनम के पिता ने बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने अशुभ मुहुर्त में यात्रा के खौफनाक परिणाम के बारे में बताया, जो सनसनी बन गई है।

ये भी पढ़ें - शादी-हनीमून और फिर हत्या… कहां है राजा की सोनम ? CCTV फुटेज आया सामने

आंखों में आंसू और सवाल

सोनम-राजा के साथ हुई रहस्यमयी वारदात से पूरा परिवार टूट चुका है। राजा के अंतिम संस्कार के दौरान उसके माता-पिता की हालत देख मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा फट पड़ा। लोगों की आंखों में सिवाय आंसू और सवालों के कुछ न था। वहीं गम में डूबे सोनम के पिता का हाल भी बूरा है। अपनी बेटी के घर वापसी के लिए वे तरह-तरह के टोटके भी कर रहें है। इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान सोनम(Sonam Raghuvanshi) के पिता ने बताया कि दोनों ने अशुभ मुहुर्त में यात्रा की, जिसका बुरा परिणाम हुआ।

ये भी पढ़ें - शिलांग में खौफनाक हनीमून: 'सोनम अभी जिंदा है… उसका अपहरण हुआ है'

सोनम-राजा ने अशुभ मुहुर्त में की यात्रा…

मीडिया से बातचीत के दौरान सोनम के पिता ने बताया कि, 'मेरा दामाद राजा(Raja Raghuvanshi) अब इस दुनिया में नहीं है और मेरी बेटी को अब कोई चमत्कार ही वापस ला सकता है। हमारे पंडित ने कहा था कि 5 जून को यात्रा के लिए शुभ मुहुर्त है लेकिन दोनों ने बिना परिवार को बताए 20 मई को ही यात्रा शुरू कर दी। पंडित के मुताबिक ये समय उनके यात्रा के लिए अशुभ था।' सोनम के पिता के इस बयान ने इस रहस्यमयी मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक