गुना

गुना जिला कार्यसमिति में सिंधिया समर्थकों का दबदबा, एक ही घर से दो चेहरे,निष्कासित नेता को भी मिली जगह

Guna District Working Committee: गुना भाजपा की नई कार्यसमिति में सिंधिया समर्थकों का दबदबा दिखा है। दो दर्जन से ज्यादा समर्थकों को जगह मिली, जबकि एक ही परिवार से दो चेहरों की एंट्री चर्चा में रही।
3 min read
Aug 21, 2026
jyotiraditya scindia supporters guna district working committee
Guna District Working Committee: नई सूची में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थकों का दबदबा (फोटो सोर्स- Jyotiraditya Scindia X Handle)

Jyotiraditya Scindia Supporters:गुना में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई जिला कार्यसमिति (Guna District Working Committee) की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा देररात जारी सूची में 70 जिला कार्यसमिति सदस्यों और 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों पर मुहर लगाई गई है। इस घोषणा के साथ ही जिले की सियासत गरमा गई है। सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह है।साथ ही, एक ही परिवार से दो-दो चेहरों के समावेश पूर्व में अनुशासित रहे नेताओं को जगह देने और निकायों के असमान प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, संगठन ने इसे पूरी तरह नियमों के अनुरूप बताया है।

अपवादों ने बढ़ाई धड़कन

सूची में कुछ अपवाद विशेष चर्चा में है। बाचा पहला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुबा लंबा और उनके चाचा ससुर योगेंद्र लुबा के रूप में एक ही परिवार के दो सदस्यों का चयन। दूसरा, गुना नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी को जगह देना, जिन्हें अतीत में संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते दो बार नोटिस नोटिस जारी हुए ए थे थे और एक बार निष्कासित भी किया गया था। तीसरा, जिले के चार निकायों में से केवल गुना नगर पालिका के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को प्रतिनिधित्व मिला है, व जबकि कुंभराज, चांचौड़ा व मधुसूदनगढ़ के भाजपा उपाध्यक्षों को इसमें स्थान नहीं मिला।

सूची में इनको मिला स्थान

सूपी में संगठन ने गुटीय व दक्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। कार्यसमिति में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य चांयौडा विधायक प्रियंका मीणा और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ को प्राथमिकता दी गई है। दिग्गजों में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेंद्र सिंह सलूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव तथा वरिष्ठ नेता राधेश्याम पारीक व गजेंद्र सिकरवार को शामिल किया गया है। कार्यसमिति में हीरेंद्र सिंह बंटी बना, मनोज चुबे, आलोक विजयवर्गीय, दिनेश शिवहरे, अमित सोगानी, कल सिंह पटेलिया अशोक शर्मा, वंदना माडेर, सुनील मालवीय, ओमप्रकाश नरवरिया, मातादीन धनवरिया, निक्की सोहेल गिरधारीलाल सेन, अनिल जैन कैंची, तरुण सूद अनिल भार्गव, कीर्ति सरवैया, सुरेश रघुवंशी अनिरुद्ध मीना मैसुआ, गोविंद गुर्जर, सुनील अग्रवाल शुभम, शांति जोगी, रक्षा पवन साहू, राधेश्याम कुशवाह, प्रकाश भार्गव महेंद्र सिंह रघुवंशी (आरोन), मेहरबान सिंह वांगी पहलवान सिंह कुशवाह, अल्का बिंदल, गोवर्धन मीना राजकुमारी सहरिया, जमनाबाई सहरिया, भगवान लोया, प्रद्युमन मीना, सौभाग्यमय पालीवाल, नंदकिशोर सैनी, ओमवती लोगरिया, पवन जैन, संध्या लोधी मुनेश जैन, सारिका लुंबा, संगीता आर्य जारवा साहू (नपाध्यक्ष कुंभराज), सुनीता नाटानी (नपाध्यक्ष यांचौड़ा), सविता गुप्ता (नपाध्यक्ष गुना), राजेश राजपूत ममता जाट, रेणुबाला निगम, रेखा सोनी, द्रोपति अहिरवार, छाया बाल्के, आनंद गुपचुप, रशीद खान, दिनेश पुरी शिवदयाल पाल, सतीश अरोरा, हरिसिंह यादव (बमोरी) रश्मि सुखद, अमित शर्मा पगारा और शैलेंद्र सिंह रघुवंशी को जगह दी है।

विशेष आमंत्रित सदस्य ये हैं

विशेष आमंत्रित सदस्यों में गोविंद दास राठी, योगेंद्र मुंबा, विद्वस वास मीणा, अरुण चतुर्वेदी, संजय देशमुख नीरज निगम, चिरोजीलाल प्रजापति, राजेश खंडेलवाल सुमेर सिंह गढ़ा, वेवेंद्र गुप्ता, ओ एन शर्मा, रमेश मालवीय, बाबूलाल रघुवंशी माखन सिंह यादव और गुना नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी को शामिल किया गया है।

गाइडलाइन के तहत हुई घोषणा- जिलाध्यक्ष

तमाम चर्चाओं और सियासी सवालों पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि घोषणा संगठन की तय गाइडलाइन के अनुसार ही की गई है। चरम सोनी के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए नोटिस और निष्कासन को बाद में संगठन द्वारा वापस ले लिया गया था। निकायों के प्रतिनिधित्व पर उन्होंने कहा कि अन्य नगर परिषदों के उपाध्यक्ष तय क्राइटेरिया में नहीं आ रहे थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी कुछ पदाधिकारी छूट गए हैं. जिन्हें शामिल करने के लिए प्रवेश संगठन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही उन्हें भी कार्यसमिति में स्थान दिया जाएगा।

Updated on:
21 Aug 2026 10:58 am
Published on:
21 Aug 2026 10:58 am