गुना

11 महीने पहले हुई थी शादी, प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने खा लिया जहर

अशोकनगर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 4:28 PM IST
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, district hospital, tulsi colony, ashoknagar railway station,
11 महीने पहले हुई थी शादी, प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने खा लिया जहर

गुना। बरबटपुरा निवासी रिंकू पुत्र रामबाबू कश्यप की शादी अशोकनगर में तुलसी कॉलोनी निवासी कोकिला (२५) पुत्र रामबाबू सेलर से करीब 11 महीने पहले ही हुई थी। ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर उसने अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर १९ मई को चूहा मार दवा खा ली और २० मई को अशोकनगर जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इस मामले में बुधवार को इंदौर से जीआरपी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची और मृतिका के परिजनों व गवाहों के बयान लिए। मृतिका के पिता ने बताया कि उसका पति घटना के दस दिन पहले उसे घर के दरवाजे पर छोड़कर चला गया था। दो दिन बाद शाम को घर से कुछ दूर आकर वह उसे मोबाइल दे गया। इसके बाद मोबाइल पर उनकी क्या बात हुई पता नहीं। १९ मई की सुबह कोकिला अपने ससुराल जाने का कहकर घर से निकली थी। दोपहर में जीआरपी से पता चला कि उसने जहर खा लिया।

उन्होंने बताया कि शादी ५ दिन पहले उन्होंने ससुरालियों को १.५ लाख रुपए दिए थे और अभी करीब तीन माह पहले बड़े दामाद से २ लाख रुपए उधार कहकर दिलवाए थे। इस तरह अभी तक ससुराल वाले ३.५ लाख रुपए ले चुके हैं। जिससे उनके ऊपर कर्ज भी है। कर्ज की वजह से वे बहुत परेशान है। कोकिला से अपने घर वालों की इस तरह की हालत देखी नहीं जा रही थी शायद इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।

प्लेटफार्म पर खाया था जहर
मृतिका ने अशोकनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर २ पर शनिवार को दोपहर में चूहा मार दवा खा ली थी। सूचना पर अशोकनगर जीआरपी थाना प्रभारी जेएस परमार ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया और उपचार करवाया। इसके बाद उसके पिता को सूचना दी। उसकी मौत के पीएम करवाकर मर्ग कायम किया गया और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Published on: