गुना

42 बच्चों का चैकअप, 6 मिले हृदय रोगी

42 बच्चों का चैकअप, 6 मिले हृदय रोगी
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 1:26 PM IST
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, water, water shortage, water tenkar, water problem in guna, camp, district hospital, hospital, doctors,
42 बच्चों का चैकअप, 6 मिले हृदय रोगी

गुना. नई पीढ़ी में हृदय रोगियों की संख्या चौकाने वाली सामने आ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में ४२ बच्चों का चैकअप किया गया, इनमें से ६ बच्चे हृदय रोगी निकले। इन बच्चों का आपरेशन किया जाएगा।
अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मल्टी स्पेशलिटी कैम्प लगाया गया था। इसमें सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जरी और हड्डी विशेषज्ञ आए थे। शिविर में करीब १७५ मरीजों की जांच की गई। इसमें बाल हृदय रोगी ज्यादा मिले, इन बच्चों का दिल का आपरेशन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एस्टीमेट बनाया जा रहा है। अस्पताल में यह शिविर करीब ३ घंटे तक चला।

15 लोगों का 22 लाख का एस्टीमेट
इस शिविर में 15 मरीजों का चयन किया और उनका एस्टीमेट बनाया है। 22 लाख का एस्टीमेट तैयार किया है। इनमें 6 बच्चे शामिल हैं, जिनका १० लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है। मरीजों में सर्जरी और हड्डी रोग के भी काफी मरीज हैं। इन मरीजों की अस्पताल में ही जांच की गई। इस शिविर में डा. जयप्रकाश पालीवाल, अवधेश खरे, रजनीश गौर, आनंद गौत, रवि मलहोत्रा और अनिल नामदेव और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

जमीन में नहीं निकल रहा पानी, 37 बोर पूरी तरह से सूखे, अब बारिश का इंतजार
गुना. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में एक हजार फीट गहरा बोर करने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है। उधर, 37 बोर पूरी तरह से सूख गए हैं। 50 से ज्यादा ट्यूबवेलों में पानी काफी कम हो गया है। इस कारण से पूरे शहर में पानी का संकट गहराया है। नपा भी नए बोर न लगाने का मन बना चुकी है।

दरअसल, हाल ही में दो बोर में पानी नहीं निकला है और जिन ट्यूबवेलों में पानी था उसका पानी सूख गया है। हाटरोड पर सरकारी आवासों के पास वाले बोर में ७०० फीट तक मोटर डाल दी। पाइप बढ़ाने के बाद मोटर जमीन पर जाकर रखी हो गई है। इस कारण से नपा ने उसका बिजली कनेक्शन ही कट कर दिया है।

180 टैंकर पानी सस्लाई
उधर, नपा द्वारा हर दिन 160 से 180 टैंकर पानी सप्लाई हो रहा है। अब शहर में टैंकर से ही पानी मिलेगा।

Published on: